राहुल, तेजस्वी पर मोदी का हमला

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार के लिए नई योजनाओं के ऐलान का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए कौशल विकास की योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने वर्चुअल तरीके से कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। दोनों का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि आजकल लोग ‘जननायक’ की चोरी करने में लगे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस और राजद के नेता राहुल व तेजस्वी को जननायक बता कर उनका प्रचार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को जननायक कहा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार के कार्यक्रम में उनके योगदान को याद किया और कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने स्किल यूनिवर्सिटी का नाम ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की युवाओं पर केंद्रित पहलों की शुरुआत शनिवार को की। उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ एक केंद्र प्रायोजित योजना पीएम सेतु की शुरुआत की।

इस मौके पर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘कर्पूरी ठाकुर को जननायक सोशल मीडिया की ट्रोल करने वाली टीम ने नहीं बनाया है। कर्पूरी ठाकुर को जननायक बिहार के जन जन ने बनाया है और उनके जीवन को देखकर बनाया था’। मोदी ने आगे कहा, ‘मैं बिहार के लोगों से कहूंगा कि चौकन्ना रहिए। यह जननायक पद कर्पूरी ठाकुर से ही शोभामान है। आजकल लोग जननायक की चोरी करने में लगे हैं। इसलिए मैं बिहार के लोगों से जागृत रहने का आग्रह करूंगा, ताकि कर्पूरी ठाकुर को जनता की तरफ से दिया गया सम्मान कोई चोरी न कर जाए’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo