ब्रिटिश पीएम स्टार्मर आठ अक्टूबर को भारत आएंगे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्टार्मर आठ अक्टूबरर को भारत आएंगे। अपनी दो दिन की यात्रा में भारत और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत करने के बारे में चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन के बीच कुछ दिन पहले ही मुक्त व्यापार संधि हुई है। बहरहाल, प्रधानमंत्री स्टार्मर पहली बार भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस यात्रा की पुष्टि की।

स्टार्मर की यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम है। इस दौरे में प्रधानमंत्री स्टार्मर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर भारत और ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रगति का जायजा लेंगे, जो ‘विजन 2035’ के तहत निर्धारित 10 वर्षीय रोडमैप से जुड़ी है। इसमें व्यापार और निवेश, तकनीक और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं”।

प्रधानमंत्री स्टार्मर अपनी यात्रा के दौरान मुंबई में आयोजित छठे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भी शामिल होंगे। वे इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हैं। उनके दौरे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरे का मकसद भारत और ब्रिटेन के साझा दृष्टिकोण को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच भविष्य की साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। दोनों प्रधानमंत्री मुक्त व्यापार समझौते से बनी संभावनाओं पर भी बात करेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo