जुबीन गर्ग मौत मामले में सामने आया नया मोड़

Categorized as समाचार

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है और हर दिन इस मामले से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बीच जांच में एक नया मोड़ तब सामने आया, जब जुबीन के बैंड के दो अन्य सदस्यों, संगीतकार शेखर गोस्वामी और गायक अमृत प्रीतम को भी हिरासत में ले लिया गया। 

असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) इस केस की गहराई से जांच कर रहे हैं।

हाल ही में इस मामले में नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन के लंबे समय से मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य के बाहर से गुवाहाटी लाया गया और वे अब पुलिस हिरासत में हैं। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस जुबीन गर्ग की मौत में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Also Read : भारत-रूस के बीच 3 अक्टूबर 2000 को हुई थी ऐतिहासिक साझेदारी

अब पुलिस ने जुबीन के बैंड से जुड़े संगीतकार शेखर गोस्वामी और गायक अमृत प्रीतम को हिरासत में लिया। इन दोनों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सीजेएम) के कार्यालय ले जाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी लेने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ये दोनों 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई उस यॉट पार्टी में मौजूद थे, जहां जुबीन की मौत हुई थी।

पुलिस को उनके खिलाफ सबूत मिले हैं, जिसके कारण उन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक वीडियो में घटना के वक्त शेखर गोस्वामी जुबीन के बहुत करीब तैरते नजर आए थे। अमृत ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था।

इस मामले में असम पुलिस की विशेष जांच टीम ने कहा है कि वे इन सभी लोगों से विस्तार से पूछताछ कर रही है।

जुबीन गर्ग की मौत मामले में शुरुआत में बताया गया था कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई, लेकिन जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलू सामने आ रहे हैं। जुबीन के परिवार ने भी कई सवाल उठाए हैं। सिंगर की पत्नी गरिमा गर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जब जुबीन के मैनेजर और अन्य लोग मौजूद थे तो उनकी देखभाल क्यों नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जुबीन काफी थके हुए थे और शायद उन्हें जबरदस्ती स्कूबा डाइविंग के लिए ले जाया गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo