तिलक वर्मा ने भारत को बनाया एशिया चैंपियन, 5 विकेट से हारा पाकिस्तान

Categorized as समाचार

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया है। तिलक वर्मा की बेहतरीन और यादगार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को  5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता। तिलक वर्मा ने 53 गेंद पर नाबाद 69 रन बनाया। इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 

147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। भारत ने 20 के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारत को मुश्किल समय से निकाला। 

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। सैमसन अबरार अहमद पर एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। सैमसन 21 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन 77 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय भारत को जीत के लिए 70 रन की आवश्यकता थी।

Also Read : 1600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में ईडी का एक्शन

इसके बाद तिलक वर्मा का साथ शिवम दुबे ने निभाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और स्कोर को 137 तक पहुंचाया। शिवम 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक ने रिंकू के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। 

भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। फखर जमान 35 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। कुलदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। वरुण च्रकवर्ती ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

2025 की चुनौतियों के बाद स्थिर हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते: निशा बिस्वाल

June 4, 2026

भारत और अमेरिका ने 2025 में आई मुश्किल स्थिति के बाद अपने रिश्ते को फिर से स्थिर करने में सफलता पाई है, लेकिन विश्वास को फिर से बनाना और उस महत्वाकांक्षा को वापस लाना, जो हाल के वर्षों में इस साझेदारी की पहचान थी, इसमें समय लगेगा। यह बात अमेरिका की पूर्व वरिष्ठ राजनयिक निशा…

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द

June 4, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की…

राजस्थान के 9 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

June 4, 2026

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया…

आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा

June 4, 2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18…

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

June 4, 2026

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत 2 जून को कोलकाता…

logo