विजय ने साजिश का आरोप लगाया

Categorized as समाचार

चेन्नई। तमिल अभिनेता और टीवीके पार्टी के नेता विजय ने अपनी पार्टी की रैली में हुई भगदड़ के लिए राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके पर साजिश का आरोप लगाया है और उसे जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच शनिवार की रैली के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। करीब एक सौ लोग घायल हैं, जिनमें 50 से ज्यादा लोग आईसीयू में भर्ती हैं। तभी कहा जा रहा है कि  मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

इस बीच विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम यानी टीवीके ने भगदड़ के पीछे सत्तारूढ़ डीएमके की साजिश का आरोप लगाया है। पार्टी ने मद्रास हाई कोर्ट में इस मामले की जांच के लिए अपील की है। विजय की पार्टी चाहती है कि मामले की सीबीआई जांच हो। पार्टी ने कहा है कि यह भगदड़ हादसा नहीं, साजिश है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने कहा कि रैली में सुरक्षा नियम तोड़े गए।

हादसे के एक दिन बाद रविवार को विजय की पार्टी के वकील अरिवझगन ने कहा, ‘हादसा एक आपराधिक साजिश थी। हमें स्थानीय लोगों से पुख्ता जानकारी मिली है। हमारे पास कुछ सीसीटीवी फुटेज भी है। इनमें साफ दिखता है कि करूर में सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के कुछ नेताओं की साजिश थी’। हादसे के बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

इस बीच विजय ने रविवार को पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा, ‘कल करूर में जो हुआ, उसका दुख बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं मृतकों के परिजन को 20 लाख और घायलों को दो लाख की मदद देना चाहता हूं’। गौरतलब है कि भगदड़ के बीच विजय वहां से निकल कर त्रिचि हवाईअड्डा चले गए थे और विशेष विमान से चेन्नई पहुंच गए। वे मृतकों के परिजनों या घायलों से मिलने नहीं गए।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo