जयशंकर ने उठाई यूएन में सुधार की मांग

Categorized as समाचार

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स देशों की बैठक में हिस्सा लिया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का मुद्दा उठाया। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री ने शुक्रवार देर रात ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता की मांग उठाई। जयशंकर ने कहा कि जब दुनिया में सहयोग कमजोर पड़ रहा है, तब ब्रिक्स देश एक मजबूत और सकारात्मक आवाज बनकर उभरे हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने वैश्विक शांति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने ब्रिक्स की बैठक में अमेरिका नाम लिए बगैर कहा कि दुनिया में कई देश अपने बाजारों को बचाने के लिए ऊंचे टैक्स और कड़े नियम लागू कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में जरूरत है कि ब्रिक्स व्यापार सिस्टम की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात ठीक नहीं हैं। ऐसे समय में ब्रिक्स को शांति, बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का संदेश और अधिक मजबूती से देना चाहिए।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo