बरेली में विवाद के बाद तौकीर रजा गिरफ्तार

Categorized as समाचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली और मऊ में शुक्रवार को हुए विवाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है। असल में तौकीर रजा ने ही लोगों से जुमे की नमाज के बाद इकट्ठा होने की अपील की थी। हिंसा भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन ने बरेली में इंटरनेट बंद कर दिया है। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर विवाद बढ़ाने को साजिश बताते हुए कहा कि हिंदू त्योहार नजदीक आते ही इनकी गरमी बढ़ने लगती है इसलिए डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है।

बहरहाल, पुलिस ने शनिवार शाम को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। साथ ही हिंसा को लेकर जांच टीम भी बनाई गई है। जांच टीम को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी। इससे पहले इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा सहित आठ लोगों को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा 39 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। पहले उसे बरेली जेल में रखा गया था, बाद में शाम को फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया है कि दो हजार अज्ञात लोगों पर पांच थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 10 मुकदमों में से सात में तौकीर रजा का नाम है। बहरहाल, इंटरनेट बंद किए जाने के बाद बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि माहौल शांत होने पर इंटरनेट सेवा बहाल की जाएगी। अजय साहनी ने कहा, ‘स्थिति सामान्य है। सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। अब तक 39 लोगों की पहचान की गई है और मौलाना तौकीर रजा मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है’।

दूसरी ओर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘मौलाना भूल गया कि शासन किसका है? वो मानता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। हमने कहा कि जाम नहीं होगा। कर्फ्यू भी नहीं लगने देंगे। ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी’। मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती पहुंचे थे, जहां उन्होंने बरेसी में हुए विवाद पर कहा, ‘कुछ लोग हैं, जिनको शांति व्यवस्था और लोक कल्याण अच्छा नहीं लगता। जब भी कोई हिंदुओं का त्योहार आता है, उनको गरमी आने लगती है। उनकी गरमी शांत करने के लिए हमें डेंटिंग पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo