वांगचुक के कथित पाक कनेक्शन की जांच होगी

Categorized as समाचार

लेह। लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब कहा जा रहा है कि उनके पाकिस्तान और बांग्लादेश से कनेक्शन हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान कनेक्शन में एक व्यक्ति की तलाश थी, जिसे पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उस व्य़क्ति को सोनम वांगचुक से जुड़ा बताया जा रहा है। लेह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के फैसले का बचाव किया है। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने चेतावनी नहीं दी, हवाई फायरिंग नहीं की और न पानी की बौछार की, बल्कि सीधे गोली चला दी।

बहरहाल, लद्दाख के पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल ने शनिवार को कहा, ‘हमने कुछ दिन पहले पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव के एक सदस्य को पकड़ा था। वह वांगचुक से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था’। उन्होंने यह भी कहा कि वांगचुक पाकिस्तान के न्यूजपेपर ‘डॉन’ के एक इवेंट में शामिल भी हुए थे। इसके अलावा वे बांग्लादेश भी जा चुके हैं। गौरतलब है कि रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक को शुक्रवार को पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। उनको राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है।

लद्दाख के पुलिस महानिदेशक ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने को सही ठहराते हुए कहा, ‘हमने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की, नहीं तो पूरा लेह जल जाता’। गौरतलब है कि लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा में चार युवकों की मौत हुई थी और अनेक लोग घायल हुए थे। स बीच लेह में तीन दिन के कर्फ्यू के बाद शनिवार दोपहर चार घंटे के लिए ढील दी गई। गौरतलब है कि सोनम वांगचुक को शुक्रवार दोपहर ढाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। आयोजकों ने कहा कि उनके प्रदर्शन या हिंसा में किसी विदेशी ताकत का हाथ नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo