यूपी में ‘आई लव मोहम्मद’ पर बवाल

Categorized as समाचार

लखनऊ। करीब 20 दिन पहले शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ का अभियान एक बड़े विवाद में तब्दील होता दिख रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के दो शहरों बरेली और मऊ में इसे लेकर बवाल हुआ। लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और पुलिस को उन्हें भगाने के लिए लाठी चलानी पड़ी। सड़कों पर भीड़ धार्मिक नारे लगा रही थी और पुलिस का कहना है कि छतों पर पत्थर फेंके गए। घटना के बाद पुलिस ने बाजार बंद कराए और लोगों को हटाया।

बरेली में तीन जगहों पर प्रदर्शन और छिटपुट हिंसा हुई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चला कर उनको भगाया। पुलिस के लाठी चलाने से भगदड़ मच गई। इससे पहले मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिमों से शहर के इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी। उनकी अपील पर जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई और जबरन ग्राउंड में जाने की जिद करने लगी। पुलिस का कहना है कि जब उसने भीड़ को रोका तो लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ में शामिल लोग उग्र हो गए और धार्मिक नारे लगाने लगे। बरेली में बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्र में भी इसी तरह भीड़ जमा हो गई थी, जिसे हटाने में बवाल हुआ। बाद में पुलिस ने शहर में बाजार बंद करा दिए और मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि तौकीर रजा इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इन पर 2010 में बरेली में दंगा करवाने का भी आरोप है।

बरेली के अलावा मऊ में भी जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बवाल हुआ। पुलिस ने लाठी चला कर लोगों को खदेड़ा। बताया जा रहा है कि वहां कुछ लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ का जुलूस निकालना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर लाठियां चलाईं और उन्हें भगाया। मुहम्मदाबाद गोहना में जुमे की नमाज के बाद यह विवाद हुआ।

असल में इस विवाद की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कानपुर में चार सितंबर को हुई। ईद मिलाद उन्नबी के जुलूस के दौरान एक समूह ने अंग्रेजी में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा हुआ एक बैनर जुलूस के रास्ते पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। बाद में पुलिस ने बैनर हटाया और इस सिलसिले में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब कई अन्य शहरों व राज्यों में ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लग रहे हैं। दूसरी ओर इसके जवाब में हिंदू समुदाय के लोग ‘आई लव महादेव’ या ‘आई लव महाकाल’ के बैनर लगा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo