लेह में सोनम वांगचुक गिरफ्तार

Categorized as समाचार

लेह। पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दो दिन बाद शुक्रवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी रासुका के तहत गिरफ्तार किए जाने की खबर है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लेह में 24 सितंबर को हुईं हिंसा भड़काने का जिम्मेदार बताया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे लेह में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि हिंसा के बाद से अभी पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा। सभी स्कूल और कॉलेज शनिवार तक बंद हैं। शांति बहाली के बाद सोमवार से स्कूल, कॉलेज खुलेंगे। गौरतलब है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी। इसमें चार युवाओं की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। इस सिलसिले में 60 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की एक संस्था स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख का विदेशी फंडिंग का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके अलावा सीबीआई वांगचुक के एक और गैर सरकारी संगठन हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव्स लद्दाख के खिलाफ विदेशी फंडिंग मामले की जांच कर रही है। बहरहाल, 24 सितंबर की हिंसा के बाद लद्दाख को लेकर उठाई गई मांगों पर वार्ता टल गई थी। अब यह वार्ता छह अक्टूबर को दिल्ली में होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo