धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव को बने प्रभारी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी के नाम का ऐलान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वे पहले भी बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी दो राज्यों में प्रभारी नियुक्त कर दिया है। भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने गुरुवार को प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया।

बिहार के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह प्रभारी बनाया गया है। तीनों पिछड़ी जाति के नेता बिहार में राजनीतिक व सामाजिक समीकरण बनाने के लिए काम करेंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी बनाया गया है। तमिलनाडु में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी घोषणा अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में होगी। उधर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अप्रैल और मई में चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी लगातार चौथी बार चुनाव जीतने के लिए लड़ेगी। पिछली बार भाजपा ने बहुत जोर लगाया था लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। तमिलनाडु में अन्ना डीएमके से तालमेल करके भाजपा को चुनाव लड़ना है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo