चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे- मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जरुरत बताई है और कहा है कि भारत चिप से लेकर शिप तक सब कुछ बनाएगा और दुनिया के देशों पर से निर्भरता कम करेगा। उन्होंने गुरुवार को नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत करते हुए कारोबारियों से कहा, ‘हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। इसलिए अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देता हो’।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कॉम्प्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा’। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से बात की। यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। माना जा रहा है कि इस बार ट्रेड शो में पांच हजार करोड़ का व्यापार होगा।

इस शो में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई मॉडल का लाइव डेमो होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के 40 जिलों के उत्पाद विश्व स्तर पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआ करते हुए मोदी ने ‘टैक्स सुधारों का जिक्र किया और कहा, ‘2014 से पहले जब हमारी सरकार नहीं थी तो सिर्फ दो लाख रुपए तक ही इनकम टैक्स माफ था। आज हमने 12 लाख रुपए तक टैक्स फ्री किया है। जीएसटी में सुधारों से इस साल देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपए बचने जा रहे हैं’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo