एचएएल को 97 तेजस विमान का ऑर्डर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मिग 21 लड़ाकू विमानों के रिटायर होने से एक दिन पहले गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल को भारतीय वायु सेना के लिए 97 मार्क 1ए लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी तेजस लड़ाकू विमान बनाने का ऑर्डर दिया है। केंद्र ने एचएएल के साथ 62,370 करोड़ रुपए का सौदा किया है। एचएएल को तेजस लड़ाकू विमान के लिए दूसरी बार सरकारी ऑर्डर मिला है। इससे पहले, केंद्र ने फरवरी 2021 में करीब 47 करोड़ रुपए में 83 विमानों का ऑर्डर दिया था। इसकी डिलीवरी के लिए कंपनी के पास 2028 तक का समय है।

गौरतलब है कि तेजस लड़ाकू विमान वायु सेना के मिग 21 के बेड़े की जगह लेंगे। इसे पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरबेस पर तैनात करने की योजना है। 26 सितंबर को मिग 21 रिटायर हो जाएगा। इसने 62 साल की सेवा के दौरान 1971 युद्ध, कारगिल और कई बड़े मिशन में अहम भूमिका निभाई। बहरहाल, केंद्र ने 19 अगस्त को 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 62 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के सौदे को हरी झंडी दी थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस जेट में स्वयं रक्षा कवच और कंट्रोल एक्चुएटर होंगे, जिसमें 64 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री और 67 नए स्वदेशी सामान होंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo