फरार स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ एलओसी जारी, 9 यूएन नंबर प्लेट बरामद

Categorized as समाचार

कथित यौन शोषण मामले में फरार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बाबा चैतन्यानंद के खिलाफ एलओसी जारी की है, ताकि वह विदेश न भाग सके।

दिल्ली पुलिस को श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ जांच में करीब 9 ‘यूएन’ लिखी नंबर प्लेट मिली हैं।

पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि बाबा चैतन्यानंद लाल गाड़ी में बार-बार नंबर प्लेट बदलता रहता था। सभी नंबर प्लेट पर ‘यूएन’ लिखा है। सिर्फ नंबर प्लेट पर डिजिट बदल दी जाती थी।

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं से अपशब्द बोलने, अश्लील मैसेज भेजने और शारीरिक संपर्क के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। अधिकारियों ने खुलासा किया कि कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ने कथित तौर पर उन्हें अपनी मांगें मानने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

Also Read : कैबिनेट ने दीपावली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपए के बोनस को मंजूरी दी

यह मामला अगस्त महीने की शुरुआत में सामने आया, जब 17 महिलाओं ने डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद संस्थान की लगभग 50 छात्राओं के साथ व्हाट्सएप चैट भी सामने आईं। इस मामले में पुलिस ने संस्थान के तीन वार्डन के बयान दर्ज किए हैं। तीनों पर चैतन्यानंद को आपत्तिजनक संदेश डिलीट करने में मदद करने का आरोप है।

जब यह मामला खुला, उस समय चैतन्यानंद लंदन में थे, लेकिन आखिरी बार उनका पता आगरा में चला। बाद में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, लेकिन जल्द ही इसे वापस ले लिया। उसी समय से स्वामी चैतन्यानंद फरार हैं।

चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पहले भी यौन अपराध के मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ साल 2009 और 2016 में यौन शोषण का मामला दर्ज है। पहला मुकदमा डिफेंसकॉलोनी में और दूसरा वसंत कुंज नॉर्थ में दर्ज है।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश में राष्ट्रीय राजधानी के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में छापेमारी कर रही है।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo