ट्रंप ने यूएन में भी किया सीजफायर का दावा

Categorized as समाचार

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान की बीच जंग रुकवाने का दावा अब संयुक्त राष्ट्र संघ में किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में इसका दावा किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि जंग रूकवाने का काम यूएन को करना चाहिए था लेकिन उन्होंने किया। महासभा में ट्रंप के बोलने के लिए 15 मिनट का समय तय था, लेकिन उन्होंने 55 मिनट तक भाषण दिया। गौरतलब है कि ट्रंप करीब 40 बार यह दावा कर चुके हैं और भारत ने हर बार इस दावे को खारिज किया है।

बहरहाल, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की महासभा की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया में जारी सात जंग रुकवाने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की थी, लेकिन मैंने ये सभी जंग खत्म कराईं’। उन्होंने अवैध प्रवासियों, अमेरिका के आर्थिक हालात, रूस-यूक्रेन जंग, इजराइल-हमास जंग, कार्बन फुट प्रिंट जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। ट्रंप के भाषण की शुरुआत में टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया। इस पर उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, इस तरह आप दिल से बात कर पाते हैं।

अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका टैरिफ का इस्तेमाल अपने देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए कर रहा है। उन्होंने इसे व्यापार को निष्पक्ष बनाने का तरीका बताया। ट्रंप ने दुनिया के नेताओं से कहा, ‘हम सभी देशों के साथ व्यापार और अच्छा कारोबार चाहते हैं। हम उनकी मदद भी करेंगे। लेकिन व्यापार दोनों तरफ से निष्पक्ष होना चाहिए’।

उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने व्यापार के नियम तोड़े, जिससे नियम मानने वाले देशों को नुकसान हुआ। ट्रंप ने कहा, ‘इसलिए हमने दूसरों देशों पर टैरिफ लगाया है। जैसे पहले वे हम पर टैरिफ लगाते थे, वैसे ही हम अब टैरिफ का इस्तेमाल अपनी रक्षा के लिए कर रहे हैं’। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि राजधानी वॉशिंगटन डीसी अब फिर से पूरी तरह से सुरक्षित शहर बन गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल गार्ड को तैनात करने का फैसला बिल्कुल सही था। ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को एक फ्रॉड बताया और यूरोपीय देशों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने की कोशिशों की आलोचना की। राष्ट्रपति ने कहा कि पहले वैज्ञानिक कहा करते थे कि ग्लोबल कूलिंग दुनिया को खतरे में डाल सकती है। फिर वे ग्लोबल वार्मिंग को लेकर शोर मचा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo