सीतापुर : 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान

Categorized as समाचार

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। 23 महीने के बाद आजम की सीतापुर जेल से रिहाई हुई है। इस दौरान जिला प्रशासन ने जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

दरअसल, आजम खान की रिहाई मंगलवार सुबह होनी थी, लेकिन बेल बॉन्ड में उनके पते में गलती पाए जाने के कारण रिहाई की प्रक्रिया रुक गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर को आजम खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई और वह कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी में सवार होकर जेल परिसर से बाहर निकले।

आजम खान की रिहाई के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्य सीतापुर में मौजूद रहे। इस दौरान जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

Also Read : कोलकाता: भारी बारिश से थम गया शहर, जलभराव के बाद स्कूलों की छुट्टी

इसके साथ ही, जिला प्रशासन ने सीतापुर जेल रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से निगरानी की गई।

बता दें कि शहर में धारा 144 लागू होने के कारण जेल के आसपास भीड़ जुटाने की मनाही थी। नवरात्रि की भीड़ के बीच जेल रोड पर समर्थकों के जमावड़े से जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने सख्ती से हटाया। इस दौरान बेवजह खड़ी गाड़ियों का चालान भी काटा गया।

इससे पहले, सीओ सिटी विनायक भोसले ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “सीतापुर शहर की सड़कें संकरी हैं और नवरात्रि के चलते पहले से ही भीड़भाड़ है। बिना वजह किसी को रुकने की इजाजत नहीं। धारा 144 के तहत कार्रवाई की जा रही है और सड़कों से भीड़ हटाई जा रही है। हमारी अपील है कि सभी लोग पुलिस का सहयोग करें।

गौरतलब है कि आजम खान को 72 मामलों में जमानत मिल चुकी है, जिसमें हाल ही में क्वालिटी बार लैंड ग्रैब केस भी शामिल है। वे अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo