आज से घट जाएंगे दाम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रोजमर्रा की जरुरत की चीजों के साथ छोटी-बड़ी गाड़ियों के दाम सोमवार, 22 सितंबर से कम हो जाएंगे। स्वास्थ्य और जीवन बीमा की किश्तें भी सस्ती हो जाएंगी क्योंकि उन पर लगने वाला 18 फीसदी जीएसटी समाप्त कर दिया गया है। नवरात्रों के पहले दिन से  जीएसटी सुधारों का दौर लागू होगा, जिसमें जरुरत की वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कमी कर दी गई है। जीएसटी की नई दरें लागू होने से पहले ही कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमत में कमी का ऐलान शुरू कर दिया है। डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी अमूल ने सात सौ उत्पादों के दाम घटाने का ऐलान किया है।

सरकार ने जीएसटी का 12 फीसदी का स्लैब समाप्त कर दिया है और उसमें स्लैब की ज्यादातर वस्तुओं को पांच फीसदी के स्लैब में शामिल कर दिया है। 22 सितंबर से यह बदलाव लागू हो जाएगा। इससे रोजमर्रा की घरेलू वस्तुओं जैसे पनीर, घी और साबुन, शैंपू के साथ साथ एसी और छोटी-बड़ी कारें भी सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में यह फैसला किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन सितंबर को इन बदलावों के बारे में जानकारी दी थी।

सरकार ने बताया कि जीएसटी के अब सिर्फ दो स्लैब होंगे, पांच और 18 फीसदी के। 12 फीसदी के स्लैब की ज्यादातर चीजें पांच फीसदी के स्लैब में डाली गई हैं। इसकी बची हुई चीजें औरर 28 फीसदी के स्लैब की ज्यादातर वस्तुओं को 18 फीसदी के स्लैब में डाला गया है। इसके अलावा, तंबाकू, पान मसाला, कार्बोनेटेड ड्रिंक और लग्जरी सामान जैसे लक्जरी कारें, याट और निजी इस्तेमाल के लिए विमान पर 40 फीसदी का स्पेशल टैक्स लगेगा। कुछ राज्य सरकारें इन पर सेस लगाने की भी मांग कर रही हैं।

जीएसटी की दरों में बदलाव का फैसला लागू होने के बाद कुछ सामान जैसे छेना, पनीर, रोटी, चपाती, पराठा पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। तंबाकू को छोड़कर नई दरें सभी सामानों पर कल 22 सितंबर से लागू होंगी। जीवन और स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम पर लगने वाले 18 फीसदी टैक्स को शून्य कर दिया गया है। इससे जीवन और स्वास्थ्य बीमा सस्ता होगा और  यानी, फायदा होगा। जीएसटी सुधारों के बाद सीमेंट पर टैक्स 28 से घट कर 18 फीसदी हुआ, इससे घर बनाने या मरम्मत का खर्च कम होगा। टीवी, एसी जैसे सामान पर भी टैक्स 28 से घट कर 18 फीसदी हो गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाओं सहित 30 से ज्यादा दवाओं पर टैक्स समाप्त कर दिया गया है।

छोटी कारें और साढ़े तीन सौ सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर अब 28 की जगह 18 फीसदी टैक्स लगेगा। बड़ी और लक्जरी गाड़ियों पर 28 की जगह 40 फीसदी टैक्स लगेगा लेकिन पहले लगने वाला सेस हटा दिया गया है, जिससे इनकी कीमत भी कम होगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पुराने स्टॉक पर भले ही एमआरपी ज्यादा हो, लेकिन ये सामान भी नई दर से ही मिलेंगे। सरकार ने कहा है कि ग्राहकों को घटाई गई जीएसटी दरों का फायदा देना होगा। अगर दुकानदार कीमत नहीं कम करता है तो ग्राहक इसकी शिकायत कर सकते हैं। सरकार खुद भी इस बात की निगरानी करेगी कि ग्राहकों को जीएसटी कटौती का लाभ मिले।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo