राहुल की पोस्ट पर भाजपा का हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राहुल गांधी के ‘जेन जी’ वाली पोस्ट पर भाजपा ने तीखा हमला किया है। भाजपा के अनेक बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने राहुल पर हमला किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राहुल को अर्बन नक्सल बताते हुए आरोप लगाया है कि वे युवाओं को उकसा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल पर हमला किया है तो भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, निशिकांत दुबे आदि ने भी राहुल को निशाना बनाया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा, “राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं, हताशा में हैं। वे कभी नरेंद्र मोदी की नकल करेंगे, कभी जेन जी की बात करेंगे। वे अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं। भारत में अर्बन नक्सल के रूप में रिएक्ट करते हैं”। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र  फड़नवीस ने कहा, “राहुल की देश के संविधान के प्रति कोई आस्था नहीं है। देश के संविधान में तैयारी की हुई सारी व्यवस्थाओं को ये नकारते हैं। अब तो उन्होंने अपने शहरी माओवादी होने का सबूत भी दे दिया है। वह शहरी माओवादी वाली भाषा बोल रहे हैं कि जेन जी को आकर संवैधानिक सरकार को उल्ट देना चाहिए”।

राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “जेन जी परिवारवाद के खिलाफ है। वह पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को क्यों बर्दाश्त करेगा”? निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी इस देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं। भाजपा के दूसरे नेताओं ने भी राहुल गांधी के इस बयान की आलोचना की है और कहा है कि वे युवाओं को उकसाने की बातें कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo