‘जेन जी’ रोकेगा वोट चोरी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। वोट चोरी के आरोपों पर दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि ‘जेन जी’ यानी 13 से 28 साल तक के किशोर और युवा मिल कर देश में वोट चोरी रोकेंगे और संविधान की रक्षा करेंगे। गौरतलब है कि राहुल गुरुवार, 18 सितंबर की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बार बार युवाओं का जिक्र कर रहे थे। एक दिन बाद शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिख कर ‘जेन जी’ की तारीफ की है और उन्हें लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने वाला असली ‘विनगार्ड’ बताया है।

गौरतलब है कि पिछले एक साल में बांग्लादेश और नेपाल में युवाओं ने अलग अलग कारणों से हिंसक आंदोलन किया और तख्तापलट किया। नेपाल के आंदोलन से ही ‘जेन जी’ का टर्म लोकप्रिय हुआ है, जिसका जिक्र राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपनी पोस्ट में किया है। तभी राहुल गांधी का संदेश मामूली नहीं है। वे लोकतंत्र के साथ धोखे की बात कर रहे हैं, वोट चोरी की बात कर रहे हैं, संस्थाओं के खत्म होने की बात कर रहे हैं और इसकी रक्षा की उम्मीद ‘जेन जी’ से कर रहे हैं। इससे पहले यह काम वे कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों के नेताओं की मदद से कर रहे थे। लेकिन नेपाल में ‘जेन जी’ के आंदोलन के बाद पहली बार उन्होंने इस टर्म का इस्तेमाल किया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश का युवा, देश का छात्र, ‘जेन जी’ संविधान को बचाएगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं”। यह कांग्रेस का एक राजनीतिक दांव है, जिससे राहुल आगे के चुनावों  में युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना चाहते हैं।

बहरहाल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कथित वोट चोरी के मामले पर चुनाव आयोग को निशान बनाया। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा’। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकेंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ, ऐसे भी हुई वोट चोरी’! इससे पहले उन्होंने गुरुवार को इस मामले पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी करने वालों की रक्षा कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo