दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

Categorized as समाचार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पहले ही दो शूटरों का एनकाउंटर किया जा चुका है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन में शूटरों को मार गिराया था। 

जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए दो नाबालिग आरोपी कथित तौर पर दिशा पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

Also Read : भारत में प्रति वर्ष 33 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन का हो रहा निर्माण

यह मामला 12 सितंबर का है, जब बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर पर तड़के करीब 3.45 बजे गोलीबारी हुई थी। उस समय अभिनेत्री के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू घर पर मौजूद थीं। इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था।

घटना के तुरंत बाद गोल्डी बरार गैंग की तरफ से एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली गई, जिसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए।

खुफिया सूचनाओं के आधार पर, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा टीम, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों का गाजियाबाद में पता लगाया। दोनों आरोपी बुधवार को गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। बताया जाता है कि रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण का गोल्डी बरार गैंग से कनेक्शन था।

अधिकारियों के अनुसार, जब टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके हथियार छीन लिए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo