वोट चोरों को ज्ञानेश कुमार बचा रहे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर छह हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे जाने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें नहीं पता है कि कितने नाम काटे गए। राहुल ने कहा कि इससे ज्यादा नाम काटे गए हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के जरिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके लोगों के नाम  डिलीट किए जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ऐसा करने वालों की रक्षा कर रहे हैं। इससे पहले राहुल ने सात 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

गुरुवार को राहुल ने करीब आधे घंटे प्रजेंटेशन में वोट चोरी के आरोप लगाए और सबूत भी दिखाए। उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग जान बूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है’। राहुल ने मंच पर ऐसे लोगों को पेश किया, जिनके नाम काटे गए हैं और ऐसे लोगों को भी पेश किया, जिनके नाम का इस्तेमाल करके दूसरे लोगों के वोट काटे गए हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बरबाद कर दिया है।  उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और यूपी में यही हो रहा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद विधानसभा सीट के बारे में बताते हुए कहा, ‘2023 के चुनाव में किसी ने 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की। इसकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। हमें नहीं पता कि कुल कितने वोट डिलीट किए गए। इन्हें डिलीट करते समय गलती से मामला पकड़ में आ गया’। उन्होंने कहा, ‘हुआ यूं कि वहां की एक बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट डिलीट हो गया है। उसने जांच की तो पाया पड़ोसी ने वोट डिलीट किया था। बीएलओ ने उससे बात की। जब उसने अपने पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि मैंने कोई वोट डिलीट नहीं किया। यानी न तो जिस व्यक्ति ने वोट डिलीट किया और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ, दोनों को इस बारे में कुछ पता था। असल में किसी और ताकत ने सिस्टम को हाईजैक करके ये वोट डिलीट किए थे’।

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 63 साल की गोदाबाई का वीडियो दिखाया गया। इसमें उन्होंने कहा, मेरा वोट डिलीट किया गया। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है’। राहुल ने दावा किया कि गोदाबाई के नाम से फेक लॉगिन बनाया गया और 12 वोटर्स के नाम डिलीट किए गए। उन्होंने दावा किया कि आलंद में जिन मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों की मदद का आरोप लाया। उन्होंने कहा, ‘मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इतने सीधे आरोप क्यों लगा रहा हूं? कर्नाटक में इस मामले की जांच जारी है। कर्नाटक सीआईडी ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे। कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने नहीं दी। ऐसा क्यों किया जा रहा है, क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि यह ऑपरेशन कहां से चल रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo