सेबी ने अडानी समूह को क्लीन चिट दी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति और शेयर बाजार में भूचाल लाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने खारिज कर दिया है। सेबी ने हिंडनबर्ग के लगाए सारे आरोपों को गलत बताया है और अडानी समूह को क्लीन चिट दी है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी समूह ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और न कोई हेराफेरी की है।

गौरतलब है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अडानी और उनकी कंपनियों पर शेयर बाजार में हेराफेरी के आरोप लगाए थे। 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें अडानी समूह  पर धनशोधन से लेकर शेयरों में हेराफेरी जैसे कई आरोप लगाए गए थे। इससे दो दिन के भीतर अडानी समूह के शेयरों की मार्केट वैल्यू एक लाख करोड़ रुपए कम हो गई थी।

हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर शेयरों में हेराफेरी, फंड के गलत इस्तेमाल, कई लेन देन छिपाने और गलत ट्रेडिंग के आरोप लगाए थे। सेबी की जांच में ये आरोप सही नहीं पाए गए। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि अडानी की कंपनियों के लेन देन में सेबी के नियमों, लिस्टिंग नियमों या अन्य नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। गुरुवार को जारी जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी पोर्ट्स से अदागी कॉर्प को दिए गए फंड्स को अडानी पावर को लोन दिया गया था, जो ब्याज सहित पूरा चुका दिया गया। कोई फंड गलत इस्तेमाल, धोखाधड़ी या गलत फायदा नहीं पाया गया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo