भारत-पाक फिर भिड़ेंगे 21 सितंबर को

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद भारत के पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलने का विवाद खत्म नहीं होने वाला है। लीग मुकाबले के बाद अब भारत और पाकिस्तान एक बार फिर सुपर फोर के मुकाबले में 21 सितंबर को भिड़ने वाले हैं। बुधवार को टी20 एशिया कप के लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई को हरा दिया। इसी के साथ यह तय हो गया कि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर 21 सितंबर को एक दूसरे का सामना करेंगे।

लीग स्टेज के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से सात विकेट से हरा दिया था। चूंकि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था इसलिए दोनों का लीग स्तर का मैच हुआ। अब सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान की टीम नंबर एक और नंबर दो के तौर पर पहुंची है तो दोनों के बीच मुकाबला होगा। इसमें जो जीतेगा वह फाइनल में पहुंचेगा और जो हारेगा वह तीसरे और चौथे नंबर रहने वाली टीम के बीच होने वाले मैच के विजेता के साथ खेलेगा। उसमें जीतने वाला फाइनल में पहुंचेगा। इस तरह 21 सितंबर के मुकाबले के बाद भी भारत और पाकिस्तान के फाइनल में भिड़ने की संभावना रहेगी।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच टीम इंडिया ने आसानी से सात विकेट से जीत लिया था। मैच से पहले टॉस के दौरान और मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद सलमान आगा ने मैच के बाद इंटरव्यू देने से मना कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाथ नहीं मिलाने के मामले को खेल भावना के खिलाफ बताया। उसने आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग भी की, लेकिन आईसीसी ने इसे ठुकरा दिया। पूरे विवाद के बाद अब पाकिस्तान टीम फिर एक बार इसी टूर्नामेंट में भारत का सामना करेगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo