चमोली आपदा : चारों तरफ तबाही का मंजर

Categorized as समाचार

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बुधवार देर रात भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने भयंकर तबाही मचाई है। इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की और राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

स्थानीय लोगों ने आईएएनएस से बात करते हुए वहां के हालात बताए। उन्होंने बताया कि बारिश के बहाव में हमारे जानवर, गौशाला और घर बह गए हैं। अब हम लोगों के पास कुछ नहीं बचा हुआ है। हमारे इलाके में सभी का घर पानी के साथ बह गया, मार्केट भी नहीं बची है।

उन्होंने बताया कि बादल फटने के बाद से यहां की स्थिति बिल्कुल खराब हो गई है। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है। बाढ़ की वजह से पूरे इलाके में तबाही मची हुई है।

Also Read : पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर फिल्मी सितारों ने दी बधाई

लोगों ने बताया कि बारिश के बाद से पूरा रास्ता बंद हो गया है। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन लगातार हम लोगों की सहायता कर रहा है।

चमोली के नंदानगर में कुल 10 लोगों के लापता होने की सूचना है, जिसमें ग्राम कुंतरी लगा फाली के कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह (42 वर्षीय), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38 वर्षीय), विकास, विशाल, नरेंद्र सिंह, जगदंबा प्रसाद, भागा देवी और देवेश्वरी देवी शामिल हैं। इसके अलावा, धुरमा गांव के लापता लोगों में गुमान सिंह और ममता देवी शामिल हैं।

बुधवार देर रात अचानक हुई बारिश के कारण नंदा नगर में भारी मलबा आ गया, जिससे छह इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में चमोली में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने के बाद कई निवासी अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं।

अधिकारियों ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए जमीनी स्तर पर टीमें तैनात कर दी हैं, हालांकि आगे भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

हादसे में 10 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक चमोली, स्थानीय विधायक सहित तमाम अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा से नुकसान का जायजा लिया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo