सीजफायर में नहीं था ट्रंप का रोल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भारत के अब पाकिस्तान ने भी खारिज कर दिया है। अब तक राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद कर रहे पाकिस्तान ने माना है कि भारत ने मध्यस्थता ठुकरा दी थी। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने यह बात कही है। इशाक डार ने मंगलवार को अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में पहली बार माना कि भारत ने कभी भी दोनों देशों के बीच किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की।

उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान संघर्ष के दौरान विवाद सुलझाने के लिए तीसरे पक्ष को शामिल करने के लिए तैयार था? इस पर इशाक डार ने कहा, ‘हमें कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन भारत ने साफ तौर पर कहा है कि यह एक दोपक्षीय मुद्दा है’। गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान की जमीन पर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। तीन दिन बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मई को सबसे पहले दोनों देशों के बीच सीजफायर की जानकारी दी थी।

अपने इंटरव्यू में डार ने बताया कि ट्रंप की घोषणा के बाद उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से पूछा था कि क्या अमेरिका, भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद सुलझा रहा है। इस पर रूबियो ने कहा कि भारत का साफ मानना है कि यह एक दोपक्षीय मुद्दा है। डार ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि पाकिस्तान विवाद सुलझाने के लिए किसी से भी बातचीत के लिए तैयार है और मानता है कि बातचीत ही आगे बढ़ने का रास्ता है, लेकिन इसके लिए दोनों पक्षों की भागीदारी जरूरी है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इंटरव्यू में आगे बताया कि अमेरिका ने यह भी कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत किसी तटस्थ जगह पर हो सकती है। लेकिन 25 जुलाई को वॉशिंगटन में रूबियो के साथ हुई अगली बैठक में उन्हें बताया गया कि भारत इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं है। डार ने कहा, ‘भारत का कहना है कि यह एक दोपक्षीय मुद्दा है। हम किसी चीज की भीख नहीं मांग रहे हैं। लेकिन बातचीत के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। डार ने यह भी कहा कि अगर भारत जवाब देता है तो पाकिस्तान अभी भी बातचीत के लिए तैयार है’।

भाजपा का राहुल पर निशाना

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इशाक डार का बयान शेयर करते हुए लिखा, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में कोई तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं थी।उन्होंने लिखा, राहुल गांधी, ध्यान से सुनिए पाकिस्तान के अपने विदेश मंत्री इशाक डार ने अल-जजीरा से कहा कि भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष की युद्ध विराम मध्यस्थता को अस्वीकार कर दिया है। झूठ फैलाना बंद करो। पाकिस्तान का दुष्प्रचार दोहराना बंद करो।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo