उत्तराखंड, हिमाचल में बादल फटने से तबाही

Categorized as समाचार

देहरादून/शिमला। दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है लेकिन उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में तबाही का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थम नहीं रहा है। उत्तराखंड में बादल फटने से कई गांवों में बाढ़ आ गई, जिसमें एक घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। उधर हिमाचल प्रदेश में भी बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों इन दोनों राज्यों में बाढ़ के हालात का जायजा लिया और आर्थिक मदद दी।

बहरहाल, उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार सुबह पांच बजे बादल फटा। इससे तमसा, कारलीगाड़, टोंस और सहस्त्रधारा नदी में जलस्तर बढ़ गया। सहस्त्रधारा सहिता आसपास तपोवन, आईटी पार्क, घंगौरा, घड़ी कैंट इलाकों के कई घरों, दुकानों और मंदिरों में पानी भर गया। कई सड़कें भी बह गईं।विकास नगर में टोंस नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। इस दौरान मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर नदी में बह गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि 13 देहरादून में मिले हैं और पिथौरागढ़ व नैनीताल में एक एक शव मिले हैं।

इसके अलावा तमसा नदी के किनारे बने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया। यहां मौजूद दुकानें बह गईं। वहां भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने और बाढ़ आने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।

उधर हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार को भूस्खलन से एक मकान ढह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर मंडी के दरंग में मंगलवार सुबह मंदिर जा रहे दो लोग सुमा खड्‌ड के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक का शव मिल गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। धर्मपुर बस स्टैंड पर बारिश के बाद मलबा भर गया। यहां बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo