भारत पर यूरोप से टैरिफ लगवाना चाहता है यूएस

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका की टीम व्यापार वार्ता के लिए भारत आई है तो दूसरी ओर अमेरिका यूरोपीय देशों पर दबाव बना रहा है कि वे भारत के ऊपर अतिरिक्त टैरिफ लगाएं। इससे पहले अमेरिका ने जी 7 देशों पर दबाव बनाया था। जी 7 देशों के वित्त मंत्रियों की अमेरिका में हुई बैठक में अमेरिकी वित्त मंत्री ने उनसे कहा था कि भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाए।

अब अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने यूरोपीय देशों से भारत और चीन पर 50 से एक सौ फीसदी तक टैरिफ लगाने की अपील की है। सोमवार को ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने यूरोपीय देशों से यह अपील की। बेसेंट ने कहा कि रूसी तेल खरीद रोकने के लिए अमेरिका तब तक अतिरिक्त टैरिफ नहीं लगाएगा, जब तक कि यूरोपीय देश चीन और भारत पर भारी टैरिफ नहीं लगाते। उन्होंने कहा कि यूरोप को रूस की ऑयल इनकम रोकने और यूक्रेन में युद्ध खत्म करने में बड़ी भूमिका निभानी होगी।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि भारत और चीन रूस से तेल खरीद रहे हैं, जिससे पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ जंग जारी रखने में मदद मिल रही है। उसका यह भी मानना है कि भारत और चीन पर भारी भरकम टैरिफ लगाकर इन्हें रूसी खरीदने से रोका जा सकता है। बेसेंट ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय देशों के साथ मिलकर रूस की ऑयल कंपनियों जैसे रोसनेफ्ट और लुकोइल पर कठोर प्रतिबंध लगा का सोच रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo