सीमांचल में मोदी ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा

Categorized as समाचार

पूर्णिया। तीन दिन में पूर्वी और पूर्वोत्तर के चार राज्यों, मणिपुर, मेघालय, असम और पश्चिम बंगाल की यात्रा के बाद बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया है। उन्होंने पूर्णिया की जनसभा में कहा कि उनकी सरकार एक भी घुसपैठिए को भारत की जमीन पर नहीं रहने देगी। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के खिलाफ राहुल गांधी औऱ तेजस्वी यादव की यात्रा के हवाले पीएम ने कहा कि विपक्षी पार्टियां घुसपैठियों के समर्थन में यात्रा निकाल रही थीं और सड़क पर नारे लगा रही थीं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने पूर्णिया हवाईअड्डे का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कई ट्रेनें भी शुरू कीं। इसके बाद पूर्णिया के एसएसबी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान के साथ पहचान को भी खतरा है। ये लोग बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं’। एसआईआर का जिक्र किए बिना पीएम ने कहा, ‘राजद और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन घुसपैठियों पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है’।

प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, ‘जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा’। उद्घाटन और जनसभा के दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे। पीएम से पहले नीतीश कुमार में अपने भाषण में सभा में मौजूद लोगों से प्रधानमंत्री को खड़े होकर प्रणाम करने को कहा। मुख्यमंत्री के कहने पर लोग खड़े हुए और पीएम को प्रणाम किया।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में 15 साल के लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद बीते दो दशक से सत्ता से बाहर है। इसमें अहम भूमिका बिहार माताओं. बहनों की है। उन्होंने कहा, ‘राजद के राज में हत्या, बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में वही महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं’। उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस और राजद को सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं। मोदी के लिए आप सब ही मोदी का परिवार हैं, इसलिए मोदी कहता है, सबका साथ, सबका विकास’। प्रधानमंत्री ने नवरात्र में जीएसटी कम होने का भी जिक्र किया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo