नेपाल : तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

Categorized as समाचार

नेपाल में सोमवार को तीन नए कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री, ओम प्रकाश अर्याल को गृह एवं कानून मंत्री और कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित समारोह में तीनों मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

जेन-जी के आंदोलन के कारण नेपाल में सत्ता परिवर्तन देखा गया। भ्रष्टाचार और देश में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन में शामिल युवाओं ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल का पीएम बनाने की मांग कर डाली।

आंदोलन खत्म होने के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 12 सितंबर को अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पद की शपथ दिलाई थी। 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा था कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read : यूपी का नया अवतार : जमीन पर रफ्तार, आकाश में विस्तार

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन बाद सुशीला कार्की ने पदभार संभाला। ऑफिस में बैठते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने जेन-जी आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को ‘शहीद’ का दर्जा देकर देश के एक बड़े वर्ग का भरोसा जीतने का काम किया।

उन्होंने आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को 10-10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया था कि अंतरिम सरकार, सिंह दरबार, संसद भवन, सर्वोच्च न्यायालय, निजी संपत्तियों सहित प्रमुख संस्थानों में की गई तोड़फोड़ की जांच करेगी।

वहीं, चीन ने भी सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन और नेपाल के बीच दीर्घकालिक पारंपरिक मित्रता है। चीन ने हमेशा नेपाली जनता द्वारा स्वतंत्र रूप से चुने गए विकास पथ का सम्मान किया है।

चीन नेपाल के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग को बढ़ाने और चीन-नेपाल संबंधों का निरंतर विकास करने के लिए हर प्रयास करने को तैयार है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo