कांग्रेस पर घुसपैठ बढ़ाने का आरोप

Categorized as समाचार

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के ऊपर हमला किया  और कहा कि कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के तहत कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया लेकिन भाजपा की सरकार घुसपैठियों को भारत की जमीन नहीं कब्जा करने देगी। उन्होंने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि उसके शासन में आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ।

घुसपैठ के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘विकास के प्रयासों के बीच असम के लिए चुनौती भी विकराल होती जा रही है। ये चुनौती है घुसपैठ की। कांग्रेस सरकार ने उन्हें जमीनें दीं। संरक्षण दिया। वोट बैंक के लालच में असम की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया। अब भाजपा सरकार असम के लोगों के साथ मिलकर इस चुनौती का मुकाबला कर रही है’। उन्होंने कहा, ‘हम घुसपैठियों से आपकी जमीनों को मुक्त करा रहे हैं। जिन आदिवासियों के पास जमीन नहीं है, उन्हें जमीन के पट्टे दे रहे हैं। मैं मिशन वसुंधरा के लिए असम सरकार की प्रशंसा करूंगा। इसके तहत लाखों परिवारों को भी पट्टे दिए जा रहे हैं’।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार की शाम को गुवाहाटी पहुंचे थे। अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को उन्होंने दरांग और गोलाघाट के नुमालीगढ़ में साढ़े 18 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने दोनों जगह जनसभाएं कीं। उन्होंने दरांग में कहा, ‘जब हमने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा था कि मोदी, नाचने गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मुझे कितनी ही गालियां दें, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता’।

प्रघानमंत्री ने अपनी सभा में कहा, ‘कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को ठुकराया गया। आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ। हमारा मंत्र नागरिक देवो भवः है। हमारे लिए जनता भगवान है। देश के नागरिकों को असुविधा न हो, भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है’। इससे पहले शनिवार की शाम को गुवाहाटी पहुंचने पर प्रधानमंत्री हवाईअड्डे से सीधे भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद रात के वे गुवाहाटी में रूके।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo