भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध तेज हुआ

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एशिया कप में रविवार को होने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच का विरोध तेज हो गया है। कई पार्टियों ने इसका विरोध किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने तो दिल्ली के रेस्तरां और पब वालों को चेतावनी दी है कि वे इस मैच का प्रसारण सार्वजनिक रूप से नहीं करें। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे ने इस मैच का विरोध किया है तो पहलगाम कांड में मारे गए शुभम शुक्ला की पत्नी ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

गौरतलब है कि पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हो रही हैं। रविवार को यूएई में दोनों का टी20 एशिया  कप का मैच होगा। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो मैच क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय सैनिक सीमा पर अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, ऐसे में क्रिकेट मैच खेलना देशभक्ति का मजाक है। मोदी सरकार ने देशभक्ति को व्यापार बना दिया है’।

आम आदमी पार्टी ने भारत और पाकिस्तान मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने क्लब, पब और रेस्तरां को मैच दिखाने को लेकर चेतावनी दी। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी क्रिकेटरों द्वारा शेयर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर को एक महिला के बालों की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाया गया था, जो भारतीय तिरंगे में रंगी हुई थी। उन्होंने कहा, ‘यह भारतीय महिलाओं का घोर अपमान है। इसके बाद भी मैच का होना अस्वीकार्य है’। हालांकि मैच कराने के फैसले का बचाव करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘जब एसीसी या आईसीसी के बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, तो देशों के लिए भाग लेना मजबूरी और जरूरी होता है। यदि वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा’।

बहरहाल, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने भी लोगों से मैच का बॉयकाट करने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मेरी आंखों के सामने पति को गोली मार दी थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर में कई जवानों की जान गई। बावजूद इसके मैच कराया जा रहा है। मुझे लगता है कि बीसीसीआई  में इमोशंस नहीं हैं। इन सब की शहादत आपके लिए कोई वैल्यू नहीं रखती’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo