भारत पर टैरिफ बढ़ाने को जी-7 पर अमेरिकी दबाव

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत के ऊपर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका अब जी-7 देशों पर दबाव डाल रहा है कि वे भारत के ऊपर अतिरिक्त टैरिफ लगाएं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों भारत को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोस्त बताते हुए व्यापार वार्ता शुरू होने की बात कही थी। लेकिन अब खबर है कि जी-7 देशों की बैठक में अमेरिका ने उनके ऊपर दबाव बनाया कि वे भारत के ऊपर अतिरिक्त टैरिफ लगाएं।

असल में शुक्रवार को जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों की एक बैठक हुई है, जिसमें रूस पर और प्रतिबंध लगाने और रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में अमेरिका ने अपने सहयोगियों से रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की अपील की। जी-7 समूह की अध्यक्षता कर रहे कनाडा की ओर जारी एक बयान में यह बताया गया। कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने बैठक की अध्यक्षता की।

कनाडा की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह बैठक यूक्रेन के युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर दबाव बढ़ाने के और उपायों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने एक अलग बयान में कहा कि उन्होंने वित्त मंत्रियों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने में अमेरिका के साथ शामिल होना चाहिए। बेसेंट और ग्रीर ने कहा, ‘केवल एक एकीकृत प्रयास से जो पुतिन की युद्ध मशीन को फंडिंग करने वाले राजस्व के स्रोत को रोक दे, हम इस निरर्थक नरसंहार को रोकने के लिए पर्याप्त आर्थिक दबाव डाल पाएंगे’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo