रेल लाइन से दिल्ली से जुड़ा मिजोरम

Categorized as समाचार

आईजॉल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर के साथ साथ मिजोरम का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने मिजोरम में राज्य की पहली रेल लाइन का उद्घाटन किया। यह लाइन बैराबी से सायरंग के बीच है। 51 किलोमीटर की इस रेल लाइन के जरिए मिजोरम सीधे दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से जुड़ गया है। इस रेल लाइन की खास बात यह है कि इसमें 45 सुरंगें हैं और 88 छोटे व 55 बड़े पुल हैं। इस लाइन पर 114 मीटर ऊंचा देश का दूसरा पियर ब्रिज भी है, जो कुतुबमीनार से भी ऊंचा है। गौरतलब है कि  कुतुबमीनार की ऊंचाई 72 मीटर है।

प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा, ‘लंबे समय से हमारे देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रही हैं, जिन्होंने मिजोरम को अनदेखा किया, लेकिन आज मिजोरम फ्रंटलाइन में हैं’। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। वे सुबह मिजोरम के आईजॉल पहुंचे, यहां लेंगपुई हवाईअड्डे से उन्होंने नौ हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद वे मणिपुर गए।

शनिवार की शाम करीब छह बजे प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी पहुंचे, जहां वे भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में रोड शो किया और कार से लोगों का अभिवादन किया। मोदी रात में गुवाहाटी में ही रूकेंगे। रविवार को, वे दरांग जिले से 19 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo