नेपाल में पटरी पर लौटने लगा जनजीवन, काठमांडू समेत अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया

Categorized as समाचार

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अंतरिम सरकार चुनी जा चुकी है। सुशीला कार्की देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। इस बीच, नेपाल में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। पिछले दिनों हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान काठमांडू और नेपाल के अन्य हिस्सों में लगाए गए प्रतिबंध भी हटाए गए हैं। 

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण देशव्यापी आंदोलन के कारण केपी शर्मा ओली सरकार को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के शुक्रवार को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बनने के एक दिन बाद नेपाल के अलग-अलग इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया। फिलहाल, इससे दैनिक जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

Also Read : ‘जिंदगी को रोमांटिक बनाने की कोशिश’, उर्मिला मातोंडकर

नेपाल सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को कोई प्रतिबंधात्मक आदेश या कर्फ्यू नहीं है। हालांकि, काठमांडू और नेपाल के अन्य इलाकों में सेना की मौजूदगी कुछ और दिन रह सकती है।

नेपाल पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, प्रदर्शन हिंसक होने के बाद से कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है। 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के खिलाफ नेपाल में यह आंदोलन शुरू हुआ था। बड़ी संख्या में नेपाल के युवा सड़कों पर उतरे थे। ‘जेन-जी’ आंदोलन के कारण केपी शर्मा ओली को सत्ता गंवानी पड़ी है। भारी दबाव के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

इस तख्तापलट के बाद नेपाल में सुशीला कार्की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। वे इस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी बनी हैं। शुक्रवार को सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही, नेपाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के तौर पर संसद को भंग किया जा चुका है।

राष्ट्रपति पौडेल ने पुष्टि की कि सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार आगामी 6 महीनों के भीतर नए संसदीय चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार होगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo