सुशीला कार्की बनीं अंतरिम पीएम

Categorized as समाचार

काठमांडू। आखिरकार नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रही सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनी और वे नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। जनेरेशन जेड यानी 13 से लेकर 28 साल तक के युवाओं ने आंदोलन करके तख्तापलट किया और 73 साल की सुशीला कार्की को नेता चुन लिया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को रात नौ बजे के करीब उनको प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। उससे पहले नेपाल की संसद भंग कर दी गई। अब अंतरिम सरकार के नेतृत्व में नए चुनाव कराए जाएंगे। सुशीला कार्की के साथ युवा प्रदर्शनकारियों में से कोई भी सरकार में शामिल नहीं हुआ।

इससे पहले युवा प्रदर्शनकारियों के नेताओं के बीच कई नामों पर माथापच्ची होती रही थी। राष्ट्रपति और सेना प्रमुख के साथ भी उनकी वार्ता हुई। सबसे ज्यादा पेंच संसद भंग करने को लेकर था। अंत में संसद भंग करने और सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति बनी। नेपाल में तख्तापलट होने और तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देने के तीन दिन बाद शुक्रवार की रात को राष्ट्रपति भवन में अंतरिम सरकार को शपथ दिलाई गई।

गुरुवार को सुशील कार्की को भारत समर्थक बता कर प्रदर्शनकारियों का एक समूह उनका विरोध कर रहा था। लेकिन अंत में काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने उनका समर्थन किया, जिसके बाद उनके नाम पर सहमति बनी। अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की ने शपथ के बाद अपनी कैबिनेट की पहली बैठक की। गौरतलब है कि पहले कुलमान घीसिंग को प्रधानमंत्री का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद भंग करने का  विरोध किया।

गौरतलब है कि सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी बीएचयू से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने देश में बढ़ते  भ्रष्टाचार पर कई बार टिप्पणी की, जिससे वे नौजवानों में लोकप्रिय हुईं। बहरहाल, नेपाल में नौ सितंबर को युवा प्रदर्शनकारियों ने तख्तापलट किया था। आंदोलनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री ओली के निजी आवासों सहित कई होटल और दूसरी इमारतों में आग लगा दी थी। इस हिंसा में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo