हवाईअड्डा बंद, हजारों लोग नेपाल में फंसे

Categorized as समाचार

काठमांडो। नेपाल की राजधानी काठमांडो का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया। राज्य में दो दिन तक हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद हवाईअड्डा बंद करने का फैसला किया है। इससे भारत के और दुनिया के दूसरे देशों के हजारों लोग नेपाल में फंस गए हैं। नेपाल से लगती भारत की सीमा भी कई जगह बंद कर दी गई है, जिससे सड़कों पर मीलों तक गाड़ियों की कतार लगी है। भारत के कई राज्यों ने अपने नागरिकों की मदद का अभियान शुरू किया है। नेपाल के होटल और टूरिस्ट एसोसिएशन ने भी वहां फंसे लोगों को निकालने में मदद की अपील की है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने बताया कि हवाईअड्डे के आसपास और रनवे के कुछ हिस्सों में धुआं दिखाई देने के कारण सुरक्षा कारणों से इसे बंद किया गया है। पहले हवाईअड्डा बुधवार शाम छह बजे तक बंद करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच एयर इंडिया ने 10 सितंबर को काठमांडो से आने जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दीं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि काठमांडों हवाईअड्डा बंद होने की वजह से यह फैसला किया गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल में फंसे हुए भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। राजस्थान सरकार ने नेपाल में फंसे राजस्थान के निवासियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए एक पुलिस की एक स्पेशल सेल बनाई है। अधिकारियों ने बताया है कि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने काठमांडो में भारतीय दूतावास से संपर्क कर हालात की जानकारी ली है। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी नेपाल में फंसे नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नेपाल में वॉलीबॉल के इवेंट में शामिल होने गई हरियाणा की कुछ लड़कियां भी नेपाल में फंस गई हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo