चुनाव आयोग तानाशाह: राहुल

Categorized as समाचार

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। राहुल यहां प्रजापति समाज के सम्मेलन में हिस्सा लिया। राहुल ने अपने चुनाव क्षेत्र में कई और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। एक कार्यक्रम में अपने भाषण में उन्होंने भाजपा और आरएसएस निशाना साधा और साथ ही चुनाव आयोग पर भी हमला किया। राहुल ने चुनाव आयोग को तानाशाह कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की तमाम शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

राहुल, बुधवार को सबसे पहले बटोही रिसॉर्ट में पहुंचे, जहां उनका पहला कार्यक्रम था। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पहले लोग कहते थे कि दाल में जरूर कुछ काला है, लेकिन किसी के पास कोई सबूत नहीं थे। अब सबूत हैं। वोट चोरी हो रही है। इसे रोकना होगा’। राहुल ने कहा, ‘विरोध के बाद भी चुनाव आयोग तानाशाही कर रहा है’। राहुल दो दिन के दौरे पर अपने चुनाव क्षेत्र में पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रायबरेली की उनका यह छठा दौरा है।

एक अन्य कार्यक्रम में राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, ‘देश में 90 फीसदी आबादी ओबीसी, दलित और आदिवासियों की है, लेकिन ये भाजपा, आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि ये कभी आगे बढ़ें। ये चाहते हैं कि दलित वहीं पर रहे, अंबानी जहां हैं वहीं पर रहें’। राहुल ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी खुद ओबीसी हैं, लेकिन जाति जनगणना पर कुछ नहीं बोलते। मैंने संसद में इस पर सवाल किया तो वे डेढ़ घंटे तक भाषण देते रहे, लेकिन जाति जनगणना पर एक भी शब्द नहीं बोले’।

इससे पहले बुधवार की सुबह राहुल गांधी दिल्ली हवाईअड्डे से फ्लाइट लेकर लखनऊ पहुंचे और वहां से सड़क के रास्ते रायबरेली पहुंचे। रास्ते में राहुल गांधी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। बिहार की एक सभा में प्रधानमंत्री को गाली दिए जाने के मामले को लेकर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ राहुल के रास्ते में धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन के चलते राहुल का काफिला करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े थे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo