भारत ने दिया नवारो का जवाब

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजा टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया लेकिन विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की टिप्पणी की जवाब दिया। नवारो ने कहा था कि रूस से तेल खरीद का फायदा भारत के ब्राह्मणों को हो रहा है और आम लोगों को नुकसान हो रहा है। विदेश मंत्रालय ने नवारो की टिप्पणियों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि अमेरिका के साथ संबंध आपसी सम्मान और हितों के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अमेरिका के साथ अपने संबंधों में ठोस एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किए हुए है और उसे उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंध आपसी सम्मान और हितों के आधार पर आगे बढ़ेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा था कि भारत के ब्राह्मण आम लोगों की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने भारत पर यह आरोप भी लगाया था कि तेल खरीद कर वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।

बहरहाल, अमेरिका के साथ संबंधों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच एक व्यापक, वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जन स्तरीय संबंधों पर आधारित है। यह साझेदारी कई उतार चढ़ावों और चुनौतियों का सामना कर चुकी है। हम दोनों देशों के बीच तय किए गए महत्वपूर्ण एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं और हमें उम्मीद है कि आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर यह संबंध आगे बढ़ता रहेगा’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo