पाकिस्तान की सियासी चाल

Categorized as संपादकीय

यह लाइन भारत की रही है कि आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते। मगर दोनों देशों के बीच मैच चलते रहें, इसकी राह भी निकाली जाती रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा करने में बीसीसीआई सहायक बनती आई है।

जो फैसला भारत को लेना चाहिए था, वह पाकिस्तान ने किया है। दोनों देशों की दुश्मनी का कारोबारी फायदा उठाने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पाखंड भरी रणनीति का अंत होना ही चाहिए। यह लाइन भारत की रही है कि आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते। मगर दोनों देशों के बीच मैच चलते रहें, इसकी राह भी निकाली जाती रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा करने में बीसीसीआई सहायक बनती आई है। इससे यह अजीब स्थिति बनी है कि टीमें मैदान पर हाथ नहीं मिलातीं, लेकिन मैच खेलती हैं। परदे के पीछे अधिकारी और खिलाड़ी एक-दूसरे के सामने मुस्कराते हैं, मगर दूसरे देश के अधिकारी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया जाता है। जग-जाहिर है कि ऐसे पाखंड की गुंजाइश इसलिए निकाली जाती है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के मैचों को सर्वाधिक रेवेन्यू मिलता है, जिसे पाने में प्रायोजकों और ब्रॉडकास्टर के साथ-साथ क्रिकेट अधिकारियो एवं खिलाड़ियों का भी स्वार्थ है। मगर ये सूरत टिकाऊ नहीं है। जैसे आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चलना चाहिए, वैसे ही ‘यहां खेलेंगे मगर वहां नहीं’ का दिखावा भी खत्म होना चाहिए।

बहरहाल, इन बातों से यह भ्रम नहीं बनना चाहिए कि पाकिस्तान ने पाखंड के खात्मे के लिए 15 फरवरी को भारत से होने वाले मैच के बहिष्कार का फैसला किया है। हकीकत यह है कि पाकिस्तानी अधिकारी भी इस दिखावे का अभिन्न अंग रहे हैं। मगर अब पाकिस्तान सरकार ने मैच बायकॉट का आदेश अपनी टीम को दिया है, तो उसके पीछे कारण भू-राजनीति है, जिसमें पाकिस्तान अपने लिए फायदा देख रहा है। इस बार मसला पाकिस्तान का नहीं, बल्कि बांग्लादेश का था। बात बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल टीम- केकेआर से निकालने से शुरू हुई, जो भारत में ना खेलने की बांग्लादेश की जिद और आखिरकार आईसीसी के उसे टूर्नामेंट से निकाल देने तक चली गई। पाकिस्तान सरकार को इस प्रकरण में बांग्लादेश का साथ देने में भारत की घेराबंदी का मौका नजर आया। इसमें वो कामयाब होगी या नहीं, यह दीगर है, मगर इस कारण उसने सियासी चाल चली है। यानी बायकॉट फैसला पूर्णतः राजनीतिक है, इसमें क्रिकेट की कोई चिंता नहीं है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo