अब चुप्पी तोड़ दीजिए!

Categorized as संपादकीय

ट्रंप ने जिस तरह मोदी की उनसे मिलने की कथित बेसब्री का जिक्र किया और अपाची हेलीकॉप्टरों के सौदे पर गलतबयानी की, वह सिरे से अस्वीकार्य होना चाहिए। मगर इस पर भी भारत सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया!

डॉनल्ड ट्रंप अपनी खामख्यालियों में रहते हैं। आत्म-प्रशंसा में बहते हुए वे अपनी खूबियों का बखान तो करते ही हैं, दूसरों का अपमान करने की हद तक भी अक्सर जाते रहते हैं। इस दौरान वे सच-झूठ की फिक्र नहीं करते। बतौर के अपने दूसरे कार्यकाल में अपमान के तीर उन्होंने जिन निशानों पर बार-बार छोड़े हैं, उनमें भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। दरअसल, भारत के मामले में बात सिर्फ जुबानी तीर की नहीं है। उन्होंने सबसे ज्यादा आयात शुल्क भारतीय वस्तुओं पर लगा कर अमेरिको को निर्यात से जुड़े देश के कारोबार को भारी क्षति पहुंचाई है। इसी तरह एच-1बी वीजा और स्टूटेंड वीजा के मामलों में उनके प्रशासन ने भारत के प्रति बेहद सख्त रुख अपनाए रखा है।

हैरतअंगेज ही है कि अपनी प्रतिष्ठा को लेकर अति संवेदनशील रहने वाली मोदी सरकार ने ट्रंप के हमलों पर चुप्पी साधे रखी है। मगर अब पानी सिर के ऊपर से गुजर रहा है। अपने ताजा बयान में जिस तरह उन्होंने मोदी की उनसे मिलने की कथित बेसब्री का जिक्र किया और अपाची हेलीकॉप्टरों के सौदे को लेकर गलतबयानी की, वह सिरे से अस्वीकार्य होना चाहिए। बिना तथ्यों की जांच किए उन्होंने 68 हेलीकॉप्टरों का जिक्र किया, जबकि भारत ने 28 हेलीकॉप्टर खरीदने का सौदा ही किया है और उनकी जल्द डिलीवरी कराने में ट्रंप का कोई योगदान नहीं है। मगर इस पर भी भारत सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया!

इस चुप्पी के पीछे अगर गणना यह है कि इससे ट्रंप खुश होंगे और भारत से अनुकूल व्यापार समझौता कर लेंगे, तो ऐसी कोई उम्मीद निकट भविष्य में पूरी होती नहीं दिखती। इसलिए अब चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। नरेंद्र मोदी की ट्रंप से कितनी गहरी व्यक्तिगत दोस्ती है, यह देशवासियों को नहीं मालूम। यह जानने में उनकी दिलचस्पी भी न्यूनतम है। मगर मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। वे भारत की संप्रभुता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में विदेशी राजनेता द्वारा उनका हर अपमान भारत का अपमान बन जाता है। हर भारतवासी को इससे मतलब है। इसीलिए ये मांग प्रासंगिक है कि अब मोदी सरकार ट्रंप को उचित जवाब दे।


Previous News Next News

More News

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब

May 7, 2026

नई दिल्ली। अगर सब कुछ ठीक तरीके से आगे बढ़ा तो अगले 24 घंटे में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने का समझौता हो जाएगा। दोनों देश समझौते के बहुत करीब पहुंच गए हैं। एक 14 सूत्री प्रस्ताव तैयार हो गया है और एक पन्ने का एक समझौता प्रस्ताव भी तैयार हो गया…

बंगाल में नतीजों के बाद से हिंसा जारी

May 7, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नौ मई को राज्य में नई सरकार शपथ लेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच चार…

भाजपा और ऊपर जाएगी या ढलान आएगा?

May 7, 2026

देश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की आज वह स्थिति है, जो आजादी के बाद पांचवें और छठे दशक में कांग्रेस की थी। छठे दशक के आखिरी दिनों में कांग्रेस का किला दरकने लगे था और समाजवादी राजनीति करने वाली पार्टियों के साथ साथ भारतीय जनसंघ का भी असर दिखना शुरू हो गया था।…

विजय का बहुमत पूरा नहीं हुआ

May 7, 2026

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी टीवीके प्रमुख विजय अपनी सरकार बनाने के लिए बहुमत का बंदोबस्त नहीं कर पाए हैं। बुधवार की देर शाम तक उनके पास 113 विधायकों की सूची तैयार थी, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 का है। उनकी अपनी…

सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार आज

May 7, 2026

पटना। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 15 अप्रैल को बनी सरकार का विस्तार सात मई को होगा। सरकार में 27 नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की खबर है। पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह में शपथ ग्रहण होगा। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी बतौर…

logo