पुतिन की शर्तों पर?

Categorized as संपादकीय

यूक्रेन में जल्द लड़ाई रुकने की संभावना नहीं है। इसका अंदाजा ट्रंप को भी है, जिन्होंने जेलेन्स्की के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शांति समझौते पर पूरी सहमति बनने में अभी कई हफ्ते लग सकते हैं। 

वोलोदीमीर जेलेन्स्की इस उम्मीद के साथ डॉनल्ड ट्रंप से मिलने गए कि यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें कम-से-कम चेहरा बचाने का आवरण देंगे। मगर जेलेन्स्की से मिलने से ठीक पहले ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से फोन पर सवा घंटे बात की और ऐसा लगता है कि उस दौरान पुतिन ने जो कहा, उसे यूक्रेन के राष्ट्रपति के सामने दोहरा दिया। जेलेन्स्की चाहते हैं कि दोनबास इलाके पर रूसी कब्जे को वैधानिक मान्यता देने के मुद्दे पर वे अपने देश में जनमत संग्रह कराएं। इसके लिए कम-से-कम 60 दिन के लिए युद्धविराम हो। मगर पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हैं।

वे कहते रहे हैं कि युद्धविराम का अर्थ यूक्रेन को अपनी ताकत फिर से संगठित करने का मौका देना होगा। जेलेन्स्की से हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि रूस को दोनबास सौंपने के मुद्दे पर यूक्रेन की ‘संसद में मतदान हो सकता है अथवा जनमत संग्रह हो सकता है।’ इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि पुतिन यूक्रेन के प्रति उदार नजरिया अपना रहे हैं- यहां तक कि लड़ाई रुकने के बाद वे यूक्रेन को सस्ती दर पर ऊर्जा आपूर्ति करने को तैयार हैं। जहां तक लड़ाई के बाद यूक्रेन की सुरक्षा का सवाल है, तो इस बारे में भी ट्रंप ने जेलेन्स्की को कोई दो टूक आश्वासन नहीं दिया। जेलेन्स्की ऐसा आश्वासन चाहते हैं कि रूस दोबारा हमला करे, तो नाटो देश उसे खुद पर हमला मानें। मगर ऐसा भरोसा देने से ट्रंप ने मना कर दिया है।

जेलेन्स्की से मुलाकात के पहले ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से बातचीत की। चूंकि उन्हें भी ट्रंप से सकारात्मक सुनने को कुछ नहीं मिला, तो अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षा के सवाल पेरिस में यूरोपीय नेताओं की बैठक बुलाने का एलान किया है। जाहिर है, अब जेलेन्स्की उस बैठक के नतीजे का एलान करेंगे। यानी यूक्रेन में जल्द लड़ाई रुकने की संभावना नहीं है। इसका अंदाजा ट्रंप को भी है, जिन्होंने जेलेन्स्की के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शांति समझौते पर पूरी सहमति बनने में अभी कई हफ्ते लग सकते हैं।


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी भ्रम में न रहें, मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति नहीं: दिलीप घोष

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद न छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। इसलिए ममता बनर्जी किसी भ्रम में न रहें। भाजपा विधायक दिलीप घोष ने…

हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

May 6, 2026

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर अपना इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंपा, जिसे राज्यपाल…

23,437 करोड़ रुपये की तीन रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, पीएम मोदी

May 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने रेल मंत्रालय की 3 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 23,437 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी का कहना है कि इससे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी तेज रफ्तार मिलेगी।  पीएम नरेंद्र मोदी…

बंगाल में भाजपा के पहले सीएम शुभेंदु!

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए था कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। शुभेंदु अधिकारी पिछले पांच साल से भाजपा के चेहरे के तौर पर लड़ रहे थे। उन्होंने सड़क पर उतर कर उसी तरह से संघर्ष किया है, जैसे ममता बनर्जी पहले लेफ्ट से लड़ती रही थीं।…

विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

May 6, 2026

तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था।…

logo