अमेरिका की खोखली हमदर्दी

Categorized as संपादकीय

साल 2020 में चीन ने लद्दाख क्षेत्र में कथित रूप से नए इलाकों को अपने कब्जे में लेने के बाद से अरुणाचल प्रदेश पर अपनी नज़रें टिका रखी हैं। फिर भी भारत उससे तनाव घटाने को मजबूर क्यों हुआ?

अमेरिका के युद्ध मंत्रालय (पेंटागन) ने ताकत और प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि के साथ चीन के नजरिए में आए बदलाव की ठोस तस्वीर खींची है। कहा जा सकता है कि दक्षिण एशिया एवं हिंद महासागर क्षेत्र में चीन से भारत के लिए बढ़ रहीं चुनौतियों को इसमें एक साथ पेश कर पेंटागन ने भारत के नीति-निर्माताओं की सहायता की है। रिपोर्ट में उचित ही इस ओर ध्यान दिलाया गया है कि चीन अब बार-बार अरुणाचल प्रदेश को (जिसे वह दक्षिण तिब्बत कहता है), अपनी संप्रभुता से जुड़े ‘बुनियादी हित’ के रूप में पेश कर रहा है, जिसका मतलब है कि वह इलाकों की अदला-बदली संबंधी किसी समझौते में (अगर ऐसा करने की कभी कोशिश हुई तो) इस क्षेत्र को शामिल नहीं करेगा।

अनेक विश्लेषकों की राय है कि अप्रैल-मई 2020 में चीन ने लद्दाख क्षेत्र में कथित रूप से नए इलाकों को अपने कब्जे में लेकर उस सीमा पर वह “समाधान” उसने जबरन थोप दिया, जिसकी मांग दशकों से वह भारत से कर रहा था। उसके बाद उसने अरुणाचल प्रदेश पर अपनी नज़रें गड़ा रखी हैं। बेशक, यह भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता का पहलू है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका में उसने अपनी अपनी पैठ गहरी कर ली है और यह भी भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। मगर इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेनाओं को आमने-सामने की स्थिति से हटा कर चीन फिलहाल भारत से संबंध को स्थिरता प्रदान करने की कोशिश कर रहा है।

मुद्दा यह है कि चीन के जबरिया नजरिए के बावजूद भारत इस प्रक्रिया में शामिल होने को क्यों मजबूर हुआ? मूल कारण बेशक यह है कि जब वक्त था, भारत अपनी राष्ट्रीय शक्ति का चीन जैसा निर्माण नहीं कर पाया। लेकिन तात्कालिक रूप से भारत के सामने इसकी जरूरत खुद अमेरिका के बदले रुख से आई। ट्रंप प्रशासन ने अपनी सुरक्षा रणनीति में भारत का महत्त्व घटा कर और व्यापार क्षेत्र में अपनी आक्रामक नीति का निशाना बना कर भारत को चीन की तरफ धकेला है। ऐसे में भारत को लेकर उसकी हमदर्दी खोखली मालूम पड़ती हैं।


Previous News Next News

More News

विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

May 6, 2026

तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था।…

पंजाब में बंगाल दोहराने के सपने

May 6, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जीत से पहले पंजाब में पत्ते बिछाने शुरू कर दिए थे। उसने आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कराया। इनमें से चार सांसदों का कोई खास मतलब नहीं है लेकिन दो सांसद राघव चड्ढा और संदीप पाठक का मतलब है। संदीप पाठक…

तृणमूल नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी

May 6, 2026

ऐसा लग रहा है कि 15 साल के ममता बनर्जी के राज में तृणमूल कांग्रेस के जितने नेताओं के ऊपर आरोप लगे थे उन सबके ऊपर तलवार लटक रही है। पुराने मामले जो चल रहे हैं वो चलते रहेंगे। जैसे शिक्षक भर्ती घोटाला या चिटफंड घोटाला या कोयले की तस्करी आदि के मामले हैं। इनमें…

दो केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़े और हार गए

May 6, 2026

सोचें, केंद्रीय मंत्री का कद और पद कितना बड़ा होता है लेकिन कांग्रेस केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारती रहती है और वे हारते रहते हैं। मध्य प्रदेश के पिछले चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री चुनाव में उतरे थे, जिनमें से एक फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए थे। उससे पहले केंद्रीय मंत्री रहते निशीथ…

डॉलर लाने की चिंता

May 6, 2026

चुनौती गंभीर हो रही हो, तो आरबीआई के लिए डॉलर की आवक बढ़ाने के उपायों पर विचार करना लाजिमी है। मगर ऐसे उपाय मरहम-पट्टी ही साबित होंगे। वजह भारत के प्रति विदेशी निवेशकों का उदासीन हो जाना है। रुपये के गिरने का सोमवार को नया रिकॉर्ड बना। पहली बार बाजार 95।9 रुपये प्रति डॉलर के…

logo