निवेशकों का चूकता भरोसा

Categorized as संपादकीय

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक भारतीय निवेशकों के विदेशी शेयर बाजारों में किए निवेश में इस वर्ष 54.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर तक भारतीय निवेशकों ने 1.959 बिलियन डॉलर का निवेश विदेशी शेयर बाजारों में किया।

जमीन पर गहराती आर्थिक मुश्किलों के बीच भी गुजरे वर्षों में चमकते रहे भारतीय शेयर बाजार पर 2025 में संकट का साया पहुंचता नजर आया है। ताजा आकलन के मुताबिक इस वर्ष कारोबार के लिहाज से सक्रिय 3,677 शेयरों में लगभग 75 प्रतिशत नकारात्मक दायरे में पहुंच गए- यानी उनका भाव गिरा। 2024 में ऐसे शेयरों की संख्या महज 33 फीसदी थी। अर्थ यह कि अभी भी शेयर सूचकांक अगर ऊंचे नजर आते हैं, तो उसके पीछे महज 25 फीसदी शेयरों का कारोबार है। मगर यह स्वस्थ स्थिति नहीं है। ऐसा क्यों हुआ, इसे समझने के सूत्र भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों से मिलते हैं। इनके मुताबिक भारतीय निवेशकों द्वारा विदेशी शेयर बाजारों में किए गए निवेश में इस वर्ष 54.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक भारतीय निवेशकों ने 1.959 बिलियन डॉलर (17,000 करोड़ रुपये) का निवेश विदेशी शेयर बाजारों में किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ये रकम 1.268 डॉलर थी। साल के उत्तरार्द्ध में ऐसे निवेश की गति और तेज हो गई। दूसरी तरफ विदेशी निवेशकों ने तेज रफ्तार से भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाला। वे अब तक भारत से 86,960 करोड़ रुपये (9.66 बिलियन डॉलर) बाहर ले जा चुके हैं। इन दोनों परिघटनाओं का परिणाम डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत गिरने के रूप में आया है। इस वित्त वर्ष में अब तक रुपये की कीमत लगभग छह प्रतिशत गिर चुकी है।

भारतीय शेयर बाजार में मिला औसत रिटर्न भी लगभग इसी के आसपास है। मतलब यह कि विदेशी निवेशकों के लिए भारत में मुनाफा लगभग शून्य हो गया है। ऐसे में आशंका है कि भारत से उनके पैसा निकालने का क्रम अगले साल भी जारी रहेगा। इससे भारत में अनिश्चय बढ़ा है। नतीजतन, भारत के बड़े निवेशक अमेरिका में एआई बबल के फूटने की आशंका के बावजूद वहां पैसा लगाना ज्यादा लाभकारी मान रहे हैं। मतलब यह कि भारतीय शेयर बाजार छोटे निवेशकों पर अधिक निर्भर होते जा रहे हैं। लेकिन अगर 75 फीसदी शेयर नकारात्मक दायरे में हैं, तो आखिर ये निवेशक भी कब तक बाजार को संभाल पाएंगे?


Previous News Next News

More News

विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

May 6, 2026

तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था।…

पंजाब में बंगाल दोहराने के सपने

May 6, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जीत से पहले पंजाब में पत्ते बिछाने शुरू कर दिए थे। उसने आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कराया। इनमें से चार सांसदों का कोई खास मतलब नहीं है लेकिन दो सांसद राघव चड्ढा और संदीप पाठक का मतलब है। संदीप पाठक…

तृणमूल नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी

May 6, 2026

ऐसा लग रहा है कि 15 साल के ममता बनर्जी के राज में तृणमूल कांग्रेस के जितने नेताओं के ऊपर आरोप लगे थे उन सबके ऊपर तलवार लटक रही है। पुराने मामले जो चल रहे हैं वो चलते रहेंगे। जैसे शिक्षक भर्ती घोटाला या चिटफंड घोटाला या कोयले की तस्करी आदि के मामले हैं। इनमें…

दो केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़े और हार गए

May 6, 2026

सोचें, केंद्रीय मंत्री का कद और पद कितना बड़ा होता है लेकिन कांग्रेस केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारती रहती है और वे हारते रहते हैं। मध्य प्रदेश के पिछले चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री चुनाव में उतरे थे, जिनमें से एक फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए थे। उससे पहले केंद्रीय मंत्री रहते निशीथ…

डॉलर लाने की चिंता

May 6, 2026

चुनौती गंभीर हो रही हो, तो आरबीआई के लिए डॉलर की आवक बढ़ाने के उपायों पर विचार करना लाजिमी है। मगर ऐसे उपाय मरहम-पट्टी ही साबित होंगे। वजह भारत के प्रति विदेशी निवेशकों का उदासीन हो जाना है। रुपये के गिरने का सोमवार को नया रिकॉर्ड बना। पहली बार बाजार 95।9 रुपये प्रति डॉलर के…

logo