धरातल की असमानता

Categorized as संपादकीय

इलेक्ट्रॉल ट्रस्ट्स में मौटे तौर पर पूंजीपति ही योगदान करते हैं। इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स के जरिए वे ही चंदा दे रह थे। मगर यह नहीं लगता कि इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स के रद्द होने से राजनीतिक चंदे के स्वरूप पर कोई फर्क पड़ा है।

विभिन्न इलेक्ट्रॉल ट्रस्ट्स ने 2024-25 में विभिन्न पार्टियों को दिए गए चंदे की जो रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपी है, उससे फिर जाहिर हुआ है कि देश में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का धरातल कितना असमान हो चुका है। यह भी साफ हुआ है कि पूंजीपति वर्ग ने किस हद तक भाजपा के पक्ष में अपना दांव लगा रखा है। नौ ट्रस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 3,811 करोड़ रुपये का चंदा दिया, जिसमें से 3,112 करोड़ रुपये भाजपा के कोष में गए। कांग्रेस को महज 298.77 करोड़ रुपये का चंदा मिला। दरअसल, कुल चंदे पर गौर करें, तो भाजपा 6,088 करोड़ और कांग्रेस को 522 करोड़ रुपये मिले।

उनके अलावा 100 करोड़ रुपये से अधिक चंदा पाने वाली पार्टियों में सिर्फ डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, और आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी है। इलेक्ट्रॉल ट्रस्ट्स में मौटे तौर पर पूंजीपति ही योगदान करते हैं। इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स के जरिए वे ही चंदा दे रह थे। मगर यह नहीं लगता कि इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स के रद्द होने से राजनीतिक चंदे के स्वरूप पर कोई फर्क पड़ा है। अंतर सिर्फ यह है कि तब बात परदे के पीछे रहती थी, अब पहले की तरह सार्वजनिक हो गई है। फिर, ये वो चंदा है, जिसे वैध तरीके से दिया गया है। राजनीतिक दलों को बहुत बड़ा योगदान ‘काले धन’ के जरिए भी मिलता है। वह प्रत्यक्ष रूप से लेन-देन का मामला होता है।

मगर वैध चंदे के साथ भी दाता की दिशागत प्राथमिकताएं जुड़ी होती हैं। यानी चंदा नीतियों को प्रभावित करने का एक औजार बन जाता है। बहरहाल, सिद्धांत रूप में यह तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता कि सत्ताधारी दल स्वाभाविक रूप से अधिक चंदा पाने का हकदार होता है। इसे मान लेने का मतलब यह होगा कि जो सत्ता में आ गया, संसाधनों के लिहाज से प्रतिस्पर्धा का धरातल हमेशा उसके पक्ष में झुका रहेगा। लोकतंत्र में अपेक्षित यह होता है कि सभी प्रतिस्पर्धी दलों को समान धरालत मिले। मगर आज भारत में पूंजीपति समूह इस अपेक्षा के विपरीत आचरण कर रहा है। चूंकि मीडिया भी उसके नियंत्रण में है, तो इससे ये बात और गंभीर हो जाती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo