ओमान के बाद न्यूजीलैंड!

Categorized as संपादकीय

ओमान के साथ पिछले वित्त वर्ष में भारत का कुल कारोबार 10.6 बिलियन डॉलर था। न्यूजीलैंड के साथ 1.3 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ था। उम्मीद है कि इन देशों में भारत के सेवा क्षेत्र की अब अधिक पैठ बन सकेगी।

खबर है कि यह साल खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता हो जाएगा। पिछले हफ्ते ओमान के साथ भारत का ऐसा समझौता हुआ। उस पर दस्तखत के मौके पर उपस्थित रहने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां गए। जब से अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ (जिसमें रूसी तेल खरीदने के दंड के रूप में 25 फीसदी आयात शुल्क शामिल है) लगाया है, भारत सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक देशों के साथ व्यापार समझौता करना बनी हुई है। यह अपने-आप में सही नीति है, लेकिन यह प्रश्न कायम है कि क्या इनसे अमेरिका से कारोबार में संभावित नुकसान की भरपाई की जा सकेगी?

ओमान के साथ पिछले वित्त वर्ष में भारत का कुल कारोबार 10.6 बिलियन डॉलर था। न्यूजीलैंड के साथ 1.3 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ था। भारत को उम्मीद है कि इन देशों के साथ करार होने पर भारत के सेवा क्षेत्र की वहां अधिक पैठ बन सकेगी। ऐसा हुआ, तो यह अच्छी बात होगी। लेकिन इस वक्त मुख्य चुनौती वस्तु निर्यात के उन क्षेत्रों को नया बाजार दिलाने की है, जो अमेरिकी टैरिफ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नवंबर में अमेरिका के लिए भारत का निर्यात 22 प्रतिशत जरूर बढ़ा, लेकिन कारोबार क्षेत्र ने इसे अपने लिए राहत नहीं माना है।

इस बढ़ोतरी का कारण पहले से आ चुके ऑर्डर की सप्लाई और ट्रेड डील की आस में निर्यातकों का अपने मुनाफे को न्यूनतम रखते हुए ग्राहकों को जोड़े रखने की कोशिश को माना गया है। फिर ध्यान दिलाया गया है कि बड़ी बढ़ोतरी मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी वस्तुओं में हुई, जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ से बाहर रखा है। अमेरिका से जल्द ट्रेड डील होने की उम्मीद कमजोर पड़ी हुई है। इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के लिए नया बाजार ढूंढने की चुनौती सरकार के सामने है। उस दिशा में फिलहाल कोई प्रगति होती नजर नहीं आती। फिर यह देखने की बात यह भी होगी कि जिन देशों से मुक्त व्यापार समझौते हुए हैं, वहां की वस्तुओं के लिए अपना बाजार खोलने का क्या असर भारतीय कारोबार पर पड़ेगा?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo