बेस्ट भी पर्याप्त नहीं!

Categorized as संपादकीय

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने व्यापार समझौते का संशोधित ऑफर अमेरिका को दिया है। इसे अमेरिका ने अब तक का बेस्ट ऑफर माना है। लेकिन उसकी निगाह में वह काफी नहीं है। वह अभी और रियायतें झटकने पर अड़ा हुआ है।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर ने वहां की संसद में कहा कि भारत ने ट्रेड डील के लिए अब तक का सबसे अच्छा ऑफर दिया है। ये बयान लगभग उसी समय आया, जब द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्वित्जर के नेतृत्व में अमेरिकी दल नई दिल्ली आया हुआ था। ग्रीयर के बयान से कुछ हलकों में उम्मीद जगी कि अब आखिरकार व्यापार समझौते पर सहमति बन जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारतीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने समझौते का संशोधित ऑफर अमेरिका को दिया है। इसके बावजूद भारत सरकार के प्रमुख आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने संकेत दिया है कि मार्च से पहले समझौते की संभावना नहीं है।

स्पष्ट है, जिसे खुद अमेरिका ने भी बेस्ट ऑफर माना है, उसकी निगाह में वह काफी नहीं है। वह भारत से अभी और रियायतें झटकने पर अड़ा हुआ है। खबरों के मुताबिक भारत ने अमेरिकी बादाम, अखरोट, सेब, औद्योगिक उत्पादों, लग्जरी मोटरसाइकिलों आदि पर आयात शुल्क पूरी तरह हटाने की पेशकश की है। इसके बदले भारत ने सिर्फ यह मांग की है कि ट्रंप प्रशासन वो 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हटा ले, जो रूसी तेल खरीदने के कारण भारत पर उसने लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक अगर इस पेशकश पर भी समझौता हो जाता है, तो भारतीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं लगता की अमेरिका इस पर राजी है।

वह संभवतः भारत के पूरे कृषि एवं डेयरी बाजार को अपने उत्पादों के लिए खुलवाने से कम किसी बात पर सहमत नहीं है। अमेरिकी अधिकारी बेलाग कहते सुने गए हैं कि चीन के अमेरिकी कृषि पैदावार की खरीदारी सीमित करने से जो समस्या उनके सामने आई है, ट्रंप प्रशासन भारतीय बाजार खुलवा कर उसका समाधान निकालना चाहता है। क्या भारत इसके लिए राजी होगा? फिलहाल, अधिकारी मीडिया ब्रीफिंग में यही कह रहे हैं कि भारत के लिए ऐसा करना संभव नहीं है। उनका यह रुख बना रहा, तो नहीं लगता कि मार्च तक भी अमेरिका से व्यापार समझौता हो पाएगा। भारतीय व्यापारियों को इस हकीकत के मद्देनजर अपने लिए वैकल्पिक बाजार ढूंढने चाहिए।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड करीब 90 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक भागीदारी का एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।   दिन भर मतदान केंद्रों पर…

ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होना चाहिए: राष्ट्रपति ट्रंप

April 29, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किंग चार्ल्स तृतीय के स्वागत में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध का जिक्र किया।  दरअसल, ईरान के साथ यह लड़ाई की वजह से अमेरिका और ब्रिटेन के बीच भी तनाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप…

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत, नए मेयर बने प्रवेश वाही

April 29, 2026

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नए महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिली। बुधवार को हुए मतदान और मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वाही ने जीत हासिल की।  दिल्ली मेयर चुनाव में कुल 165 वोट डाले गए, जिनमें से भाजपा को 156 वोट मिले, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 9…

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट घोषित: 10वीं में 77.15 और 12वीं में 83.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड…

logo