अनिश्चय का साया हटे

Categorized as संपादकीय

अनिश्चय दो स्तरों पर है। पहला यह कि क्या रूस से तेल आयात में कटौती के बाद इस कारण लगे 25 फीसदी शुल्क को अमेरिका जल्द हटाएगा और दूसरा यह कि बाकी 25 फीसदी में वह कितनी छूट देगा।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए अमेरिकी दल के भारत आने से ठीक पहले भारतीय निर्यातकों की ये अपेक्षा गौरतलब है कि अब इस बारे में महीनों से जारी अनिश्चय का अंत होना चाहिए। निर्यातकों के मुताबिक 50 फीसदी आयात शुल्क के कारण वस्त्र सहित कई भारतीय उत्पादों के लिए अमेरिका का बाजार लगभग हाथ से निकल गया है। और चूंकि व्यापार वार्ता के जरिए बार- बार ये उम्मीद जताई जाती है कि जल्द ही समझौता होने वाला है, इसलिए निर्यातक अपने लिए नया बाजार ढूंढने में अपनी पूरी ऊर्जा नहीं लगा पाए हैं। नतीजा उनके कारोबार का बुरी तरह प्रभावित होना है। तो अब वे चाहते हैं कि इस बारे में अनिश्चय का साया हटे। अनिश्चय दो स्तरों पर है। पहला यह कि क्या रूस से तेल आयात में कटौती के बाद इस कारण लगे 25 फीसदी शुल्क को अमेरिका जल्द हटाएगा और दूसरा यह कि बाकी 25 फीसदी में वह कितनी छूट देगा।

एक हालिया अध्ययन के मुताबिक 50 फीसदी टैरिफ जारी रहता है, तो अमेरिका को वस्त्र निर्यात में सालाना 6.6 बिलियन डॉलर की गिरावट आएगी। लेकिन अगर अमेरिका रूसी तेल से संबंधित टैरिफ हटा लेता है, तो यह गिरावट 2.1 बिलियन डॉलर की रह जाएगी। ट्रंप प्रशासन ने व्यापार घाटा पाटने के नाम पर भारत पर 25 फीसदी शुल्क लगाया है। इसमें राहत तभी मिल सकती है, जब भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए अपना पूरा बाजार खोलने को राजी हो। वैसे, एक आकलन यह भी है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने टैरिफ वॉर को सिर्फ व्यापार संतुलन नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक संतुलन को भी अमेरिका के पक्ष में झुकाने का औजार बना रखा है। इसलिए अमेरिका से ऐसा पूरा ट्रेड डील कर पाना बेहद कठिन है, जिसमें भारतीय हितों का पूरा ख्याल रखा जा सके। बहरहाल, अब जबकि अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्वित्जर के नेतृत्व में अमेरिकी दल व्यापार वार्ता के लिए बुधवार को नई दिल्ली पहुंच रहा है, तो अपेक्षा यही होगी कि भारतीय अधिकारी दो टूक बात करें और अपना स्पष्ट आकलन देश को बताएं, ताकि भारतीय कारोबारियों के दिमाग से अनिश्चय हट सके।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo