ट्रंप की बदली प्राथमिकता

Categorized as संपादकीय

ट्रंप प्रशासन की नई सुरक्षा रणनीति में चीन का मुकाबला करने लिए अमेरिका को तैयार करने पर खासा जोर दिया गया है। मगर ऐसा लगता है कि इस मकसद को हासिल करने में अमेरिका अब भारत को ज्यादा महत्त्वपूर्ण नहीं मानता।

चर्चा तो काफी समय से थी, लेकिन अब इसकी औपचारिक घोषणा हो गई है। डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की है, जिसमें पहली प्राथमिकता पश्चिमी गोलार्द्ध में अमेरिकी प्रभाव को सुरक्षित करने को दी गई है। हालांकि चीन का आर्थिक एवं रणनीतिक रूप से मुकाबला करना अभी अमेरिका की प्रमुख नीति रहेगी, मगर पश्चिमी गोलार्द्ध यानी लैटिन अमेरिका और कैरीबियन द्वीप- समूह में अमेरिकी वर्चस्व को पुनर्स्थापित करना ट्रंप प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। जाहिर है, इस लक्ष्य के अनुरूप अमेरिका ने अपनी फौरी और दीर्घकालिक रणनीतियों में बदलाव का इरादा जताया है। इससे सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप और भारत होंगे।

ट्रंप के पहले कार्यकाल में 2017 में जारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में भारत को अमेरिका की इंडो-पैसिफिक रणनीति में प्रमुख स्थान दिया गया था। कहा गया था: “हम भारत के एक अग्रणी वैश्विक शक्ति और मज़बूत रणनीतिक एवं रक्षा साझेदार के रूप में उभरने का स्वागत करते हैं।” इसके विपरीत ताजा दस्तावेज में केवल यह कहा गया है कि अमेरिका को भारत के साथ वाणिज्यिक (एवं अन्य) संबंधों में सुधार जारी रखना चाहिए, ताकि वह इंडो-पैसिफिक सुरक्षा में योगदान दे सके। पूरे दस्तावेज़ में क्वाड का केवल एक बार संक्षिप्त उल्लेख हुआ है। जबकि इस समूह के साथ जुड़ाव को अमेरिकी रणनीति में भारत के बढ़े महत्त्व के साथ जोड़कर देखा जाता था।

2017 की रणनीति के उलट नए दस्तावेज़ में पाकिस्तान पर कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं है। दस्तावेज में चीन के बरक्स अमेरिका की बढ़ती गई कमजोरियों का उल्लेख है और उसका मुकाबला करने लिए अमेरिका को तैयार करने पर खासा जोर दिया गया है। मगर ऐसा लगता है कि इस मकसद को हासिल करने में अमेरिका अब भारत को ज्यादा महत्त्वपूर्ण नहीं मानता। उधर अमेरिका की नई रणनीति में यूरोप का महत्त्व भी घटा है। इसके मुताबिक रूस के साथ “रणनीतिक स्थिरता को फिर स्थापित करना” अमेरिका का “मूलभूत हित है। यूक्रेन युद्ध पर यूरोपीय नेताओं के रुख की इसमें तीखी आलोचना की गई है। यानी ट्रंप प्रशासन ने अपनी रणनीति में भारत की तरह यूरोप का दर्जा भी गिरा दिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo