ढहता हुआ ढांचा?

Categorized as संपादकीय

अब हरियाणा के खेल बुनियादी ढांचे पर भी सवाल खड़ा होने लगे हैं, जिससे वहां प्रतिभाओं के उदय की जमीन तैयार हुई थी। 48 घंटों के अंदर दो बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की हादसों में मौत की खबर सदमा पहुंचाने वाली है।

भारत के खेल मानचित्र पर इस सदी में हरियाणा का शानदार उदय हुआ। वहां से निकले पहलवानों, निशानेबाजों, एवं दूसरे एथलीट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा कर देश के अंदर हरियाणा की हैसियत बढ़ाई। जैवेलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां इस कहानी को चरम ऊंचाई तक ले गईं। इन सफलताओं का श्रेय इस सदी के आरंभ से हरियाणा में बने स्पोर्ट्स इन्फ्रास्टक्चर को दिया गया। लेकिन हाल के वर्षों में हरियाणा की प्रतिष्ठा पर आंच आने लगी है। पहले तो वहां से उभरी महिला पहलवानों के यौन शोषण के कथित मामलों ने माहौल खराब किया। अब उस बुनियादी ढांचे पर भी सवाल खड़ा होने लगे हैं, जिससे वहां प्रतिभाओं के उदय की जमीन तैयार हुई।

48 घंटों के अंदर दो बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत की खबर सदमा पहुंचाने वाली है। रोहतक के करीब लखन माजरा में 16 वर्षीय हार्दिक राठी की मृत्यु बास्केटबॉल कोर्ट में खंभा गिरने से हो गई। दो दिन पहले बहादुरगढ़ के पास 15 वर्षीय अमल की मौत इसी तरह के हादसे में हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इल्जाम लगाया है कि लखन माजरा में उपलब्ध धन का उपयोग नहीं किया गया, नतीजतन वहां हुई दुर्घटना सीधे तौर पर सरकारी नाकामी का नतीजा है। यह तो आम समझ है कि ऐसी घटनाएं निरंतर निगरानी और रखरखाव में लापरवाही के कारण ही होती हैं। फिर एक जैसे दो हादसे लगातार हो जाएं, तो उनको लेकर गंभीर सवाल जरूर ही उठाए जाएंगे।

हरियाणा सरकार को इन सवालों को गंभीरता से लेना चाहिए। उसे अपने राज्य के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का पूरा ऑडिट कराना चाहिए और जहां कमियां पाईं जाएं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराना चाहिए। वरना, खेल जगत में हरियाणा का उदय एक अस्थायी परिघटना बन कर रह जाएगी। उल्लेखनीय है कि हार्दिक राठी की मौत ठीक उस रोज हुई, जिस दिन अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी मिलने का औपचारिक एलान हुआ। उस आयोजन के लिए वहां सैकड़ों करोड़ रुपए का निर्माण होगा। मगर ऐसे निर्माणों का कोई अर्थ नहीं है, अगर देश में खिलाड़ियों को सुरक्षित और सुविधापूर्ण वातावरण उपलब्ध ना हो।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo