जीडीपी की नई सीरीज़

Categorized as संपादकीय

सरकार जीडीपी माप को अपडेट करने जा रही है, तो प्रयास यह होना चाहिए कि जीडीपी की गणना और आम जन के जीवन स्तर में अधिकतम संबंध बने, ताकि नई शृंखला वास्तव में भारत की आर्थिक स्थिति का आईना बन सके।

केंद्र ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की नई शृखंला शुरू करने के लिए चर्चा पत्र पेश किया है। मकसद फरवरी 2026 से जीडीपी मापने के नए फॉर्मूले को लागू करना है। चर्चा पत्र से संकेत मिले हैं कि सरकार नए फॉर्मूले में किन पहलुओं को जगह देना चाहती है। इसके मुताबिक नई सीरीज़ का आधार वर्ष 2022-23 को बनाया जाएगा। इस तरह नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जो नया आधार वर्ष अपनाया था, वह लगभग एक दशक और आगे बढ़ जाएगा। इसके अलावा सरकार का इरादा जीडीपी माप में सक्रिय कंपनियों की नई परिभाषा, एलएलपी कंपनियों के आंकड़ों का अधिक विस्तृत रूप शामिल करना, कॉरपोरेट्स की सालाना रिपोर्ट्स से अधिक सूचनाएं लेना और गैर-निगमीकृत कंपनियों के सालाना सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों को शामिल करना है।

साथ ही प्राइवेट कंपनियों, एमएसएमई दायरे में आने वाली अपेक्षाकृत बड़ी गतिविधियों, और कृषि क्षेत्र में इनपुट- आउटपुट अनुपात के मद्देनजर मूल्य-वर्धन (वैल्यू ऐड) की गणना करना है।  जीडीपी में मुद्रास्फीति के प्रभाव की गणना की विधि में बड़े परिवर्तन का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत स्थिर मूल्य पर सकल इनपुट और आउटपुट से अलग-अलग मुद्रास्फीति दर को घटाया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे वैल्यू ऐडेड ग्रोथ की अधिक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। सामान्य नजरिए से देखें, तो गुजरते समय और बदलते हालात के साथ जीडीपी जैसे आंकड़ों की माप को अपडेट करना स्वागतयोग्य प्रयास माना जाएगा।

लेकिन हालिया वर्षों में रहे अनुभव को ध्यान में रखें, तो इस आशंका में भी दम है कि यह सारा प्रयास बिना जमीनी हालत बदले बेहतर सूरत दिखाने का प्रयास ना बन जाए। विकास के पैमानों का मकसद हकीकत को समझना होना चाहिए, ताकि जहां कमजोरियां सामने आएं, उन्हें दूर करने की योजनाबद्ध कोशिश की जाए। जबकि सुधार का बिना इरादा रखे आंकड़ों की बाजीगरी अंततः यथार्थ को ढकने की कोशिश बन जाती है। बेहतर होगा, केंद्र ऐसे मोह में ना पड़े। प्रयास यह होना चाहिए कि जीडीपी की गणना और आम जन के जीवन स्तर में अधिकतम संबंध बने, ताकि नई जीडीपी सीरीज़ वास्तव में भारत की आर्थिक स्थिति का आईना बन सके।


Previous News Next News

More News

सीएम योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी

June 19, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज 13 दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर…

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ पहुंचा गुजरात

June 19, 2026

अमेरिका और ईरान में हुए समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया गया है और जहाजों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ होर्मुज स्ट्रेट को पार करके गुजरात के दाहेज पोर्ट पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। तीन महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद, इसने…

एससी-ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

June 19, 2026

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को ज्यादा आसान बना दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए डोमिसाइल (निवास) प्रमाण पत्र जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।  इस…

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

June 19, 2026

नीट री-एग्जाम से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम ऐप प्लेटफॉर्म पर सरकार के अस्थायी बैन के फैसले को सही ठहराया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अस्थायी बैन के खिलाफ दायर टेलीग्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस तेजस कारिया की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर अपना…

सीएम वी.डी. सतीशन ने पेश किया केरल बजट 2026

June 19, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शुक्रवार को राज्य का अपना पहला बजट पेश किया, जो उनके ढाई दशक से अधिक लंबे विधायी करियर में एक अहम पड़ाव है।  वित्त विभाग का कामकाज भी संभाल रहे सीएम सतीशन ने विधानसभा में 2026-27 के लिए संशोधित बजट पेश किया। इसके साथ ही सतीशन उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों…

logo